Weather Forecast: महाराष्ट्र- तेलंगाना बारिश की आशंका, 5-6 दिनों तक मौसम रहेगा भीगा-भीगा

Rains Forecast: हिमाचलीक्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। विभाग ने बहुत सारे स्थानों पर अलर्ट जारी किया हुआ है।

Weather Forecast:

Maharashtra and Telangana Weather Updates: उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम में उलटफेर जारी है। हालांकि हिमाचली रीजन में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से कई जगहों पर जमकर बारिश हो रही है,जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली हुई है।

महाराष्ट्र और तेलंगाना में जमकर बारिश होगी

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेसीं स्काईमेट ने कहा है कि आने वाले 5-6 दिनों में महाराष्ट्र और तेलंगाना में जमकर बारिश होने वाली है और बरसात का सिलसिला आज से ही शुरू हो जाएगा। स्काईमेट का कहना है कि बारिश की गतिविधियां तेलंगाना में शुरू होंगी और और इसके बाद महाराष्ट्र में जमकर बादल बरसेंगे।

ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका

बारिश का सिलसिला विदर्भ, मराठवाड़ा से होता हुआ मध्य महाराष्ट्र से आगे बढ़ेगा तो वहीं इन दोनों राज्यों में ओलावृष्टि होने और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। स्काईंमेट ने कहा है कि बारिश का दौर प्री मॉनसून गतिविधियों का हिस्सा हैं। इसके बाद दूसरे राज्यों में प्री मॉनसून गतिविधियां देखने को मिलेगी , जिससे निश्चित तौर पर तापमान में कमी आएगी। एजेंसी ने कहा है कि बारिश का दौर दोनों राज्यों में 27 अप्रैल तक बड़ी तेजी से चलेगा।

cyclonic circulation के आसार

स्काईमेट ने कहा कि मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक cyclonic circulation भी बन रहा है, जिसकी वजह से एमपी और इसके आस-पास के राज्यों में भी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। लेकिन ये circulation एक-दो दिन बाद एक्टिव होगा।

मानसून की एंट्री भी वक्त से पहले

फिलहाल मौसम की आंख-मिचौली जारी है। तो वहीं मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा था कि इस बार जिस तरह से गर्मी ने वक्त से पहले दस्तक दी है, ठीक वैसे ही मानसून की एंट्री भी वक्त से पहले हो सकती है और इसी वजह से देश के सभी राज्यों में प्रीमानसून गतिविधियां भी शुरू होने लग जाएंगी।

मानसून पर अलनीनो इफेक्ट

विभाग ने कहा कि कि इस बार मानसून पर अलनीनो इफेक्ट जरूर रहेगा लेकिन इसका असर अगस्त-सितंबर के महीने में दिखाई देगा, जून-जुलाई की मानसूनी बारिश पर इसका प्रभाव नहीं होगा। उसका अनुमान है कि मानसून इस बार भी सामान्य ही रहेगा और लोगों को अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+