दिल्ली में बारिश की वजह से गिरा पारा, कई ट्रेनें लेट

नई दिल्ली। देश की राजधानी में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। आज कई जगह पर बारिश की वजह से पारा नीचे गिर गया है। ना सिर्फ दिल्ली बल्कि उत्तर भारत के कई इलाकों में आज सुबह तेज हवा के साथ हल्कि बारिश हो रही है। मौसम में अचानक से इस बदलाव की वजह से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज आंधी आ सकती है और ओले भी गिर सकते हैं। खराब मौसम की वजह से यातायात के साधनों पर भी असर पड़ा है और कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

rain

खराब मौसम की वजह से दिल्ली आने वाली 10 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक सामान्य से अधिक बर्फबारी हो सकती है, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को पहाड़ी इलाके में ना जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिमला, कुल्लू, सिरमौर, जंबा सहित तमाम पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। यहां 14 और 15 फरवरी को बर्फबारी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+