दिल्ली में बरसे मेघ, अगले कुछ घंटों में इन 23 जगहों पर भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी
नई दिल्ली। देश की राजधानी पर आज सुबह से ही बादल मेहरबान है, सुबह से दिल्ली में बारिश हो रही है, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है, आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे दिन दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। गौरतलब है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। विभाग ने कहा है कि दिल्ली में अगले दो दिनों तक यूं ही बारिश होती रहेगी।
Recommended Video


अगले कुछ घंटों में होगी यहां तेज बारिश
यही नहीं अगले कुछ घंटों के दौरान कोसली, बावल, नूंह, सोहना, पलवल, होडल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में तेज बारिश के आसार हैं तो वहीं संभल, गुलोठी, सियाना, बुलंदशहर, खुर्जा, नोएडा, बड़ौत, बागपत, खतौली, अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ में भी भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
मालूम हो कि एक दिन पहले ही आईएमडी ने आज के राजस्थान , उत्तराखंड , गुजरात , महाराष्ट्र , गोवा समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई थी, इसलिए उसने यहां अलर्ट जारी किया था आपको बता दें कि उत्तराखंड और गुजरात में पहले से ही रेड अलर्ट जारी है, तो वहीं ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश की वजह से 6 लोगों की मौत
मालूम हो कि राजस्थान पहले से ही मौसम की मार झेल रहा है, बीते शुक्रवार को तो यहां भारी बारिश की वजह से कई इलाके जलमग्न हो गए तो कहीं भारी बारिश की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई थी।

असम में एक बार फिर से बारिश आफत बन सकती है
तो वहीं बाढ़ की मार सह रहे असम में एक बार फिर से बारिश आफत बन सकती है तो वहीं मौसम विभाग ने 20 तारीख को मेघालय, नागालैंड, मणिपुर , मिजोरम और त्रिपुरा भारी बारिश संभव है तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, बिजनौर, चांदपुर के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, तो वहीं यूपी के आगरा, बरसाना, गढ़मुक्तेश्वर, हस्तिनापुर, खतोली, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, बिजनौर, चांदपुर में अगले 2 घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications