हिमाचल में 17 जुलाई तक बारिश का कहर, भारत के अन्य हिस्सों में भी राहत नहीं, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के तक भारत के कई हिस्सों में बारिश होगी। आईएमडी ने मध्य और आसपास के पूर्वी भारत में सक्रिय मानसून की स्थिति की भविष्यवाणी की है।
IMD update about Monsoon: भारत के कई उत्तर और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश का कहर है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 जुलाई तक हिमाचल में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। रविवार (16 जुलाई) को मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट में कहा गया कि 17 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला और कुल्लू जिलों के कुछ जलक्षेत्रों और पड़ोस में फ्लैश फूड का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।
रविवार को आईएमडी ने कहा कि बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में साइक्लोन के चलते उत्तरी ओडिशा और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है। ऐसे में 17 जुलाई से तटीय इलाकों में बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर थमने भी संभावना है।

उत्तर पश्चिम में बारिश का अलर्ट
अगले 3 दिनों तक उत्तराखंड, 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, तीन दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 2 दिनों तक हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है। आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा कि पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में बारिश का अलर्ट है। जबकि 18 से 20 जुलाई के बीच कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में और 19 और 20 जुलाई को गुजरात राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी।












Click it and Unblock the Notifications