दक्षिण के चार राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट लेकिन बेंगलुरु में मौसम सुहाना, पारा पहुंचा 26

बेंगलुरु,17 मई। पूरा उत्तर भारत प्रचंड गर्मी से जंग लड़ रहा है लेकिन कर्नाटक में हो रही झमाझम बारिश ने मौसम में मुस्कुराहट की रंगत घोल दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण इस वक्त बेंगलुरु का मौसम सुहाना हो गया है। यहां का तापमान 26 डिग्री पहुंच गया है और लोगों को गर्मी की तपन से राहत मिली है। हालांकि बारिश के कारण लोगों को आने-जाने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वक्त भी कर्नाटक की राजधानी में बादल छाए हुए हैं।

 कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में प्री-मानसून गतिविधियां

कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में प्री-मानसून गतिविधियां

मालूम हो कि भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्रा में भारी बारिश होने की आशंका है। अंडमान में मानसून पहुंच गया इसलिए कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ गई हैं। कल से केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है इसलिए यहां पहले से ही 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी है।

चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD ने मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं अन्य सभी जिले येलो अलर्ट पर हैं। मछुआरों को केरल के तट से समुद्र में जाने से रोका गया है।

जनजीवन अस्त-व्यस्त

तो वहीं कोट्टायम में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, नदियां उफान पर आ गईं, बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं और फसल की पैदावार नष्ट हो गई है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा की संभावना

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को यह भी बताया कि अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियाां बनी हुई हैं। इसलिए अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा की संभावना है जबकि 19 मई, 2022 से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में फिर से गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

मानसून में होगी झमाझम बारिश

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने इस साल चार महीने लंबे मानसून सीजन के दौरान अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की है और केरल में मानसून के जल्द पहुंचने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+