रेलवे का फर्जी एसपी बनकर की 4 शादियां, ठाठ देख रह जाएंगे हैरान
नई दिल्ली। आरपीएफ ने कपूरथला से रेलवे के एक फर्जी एसपी को गिरफ्तार किया है। वह रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी तो करता ही था साथ ही वह लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाता था। इस मामले में पुलिस ने नकली एसपी के पिता और दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों पिता-पुत्र मिलकर पूरा फर्जीवाड़े का धंधा चला रहे थे। अपनी गाड़ी पर आरोपियों ने भारत सरकार भी लिखा रखा था। इसके आलावा उसने दो गनर और ड्राइवर रखे हुए थे। इतना ही नहीं इस युवक ने नकली एसपी बनकर चार शादियां तक कर डालीं।

इंटरनेट की मदद से रेलवे के एसपी की वर्दी तैयार करायी
गिरफ्तार किए गए फर्जी एसपी का नाम सुरजीत सिंह बताया जा रहा है। वह रेलवे में क्लर्क व रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स(आरपीएफ) में कांस्टेबल भर्ती करवाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये ऐंठने का काम भी करते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी करके मस्जिद चौक के समीप भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, नकली पिस्टल, मोहरों समेत पिता-पुत्र को दबोचा है। सुरजीत अपनी स्कॉर्पियो पर भारत सरकार का स्टीकर लगाकर चलता था। उसने इंटरनेट की मदद से रेलवे के एसपी की वर्दी तैयार करायी थी।

रेलवे का एसपी बनकर चार शादियां की
पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया है कि, उनसे रेलवे का एसपी बनकर चार शादियां की हैं। सुरजीत ने पहली शादी साल 2012 में अमृतसर में की थी। इस मामले में लड़की ने उस पर मुकदमा किया हुआ है। इस मामले में वह कोर्ट द्वारा भगोड़ा किया जा चुका है। इसके अलावा उसने दूसरी शादी जलालाबाद की एक युवती से की थी। इस लड़की ने भी उसके उपर दहेज और दूसरा विवाह करने का केस दर्ज कराया है। हालांकि अन्य दो शादियों के बारे में पुलिस पता लगा रही है।

सैलरी देकर रखता था गनर
सुरजीत सिंह बाकयदा वर्दी पहनकर दो गनमैन केवल सिंह, बलदेव सिंह निवासी मोगा और ड्राइवर स्वर्ण सिंह के साथ अफसरों वाले ठाठ-बाठ में चलता था। वह जिस समय गिरफ्तार किया गया उस समय वह हरियाणा नंबर वाली स्कार्पियो गाड़ी से जा रहा था। पुलिस को मुखबिर से मिला सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में धोखादड़ी के 9 केस दर्ज है। जब गाड़ी की तलाशी ली तो पुलिस को पूरा आरपीएफ का दफ्तर नजर आया। पकड़े गए आरोपियों के पास से नौकरी पर लगवाने के फार्म, नकली कागजात, रेलवे पुलिस की वर्दी और एक स्कार्पियो गाड़ी बरामद हुई है।












Click it and Unblock the Notifications