रेल मंत्री ने किया बजट में वादा अब ट्रेन में मिलेगा डॉमिनोस का पिज्‍जा

Rail budget-food court
नई दिल्‍ली। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने मंगलवार को साल का रेलवे बजट पेश कर दिया। अपने बजट भाषण के दौरान कई बातों के बीच ही ऐलान किया है कि देश के सभी बड़े स्‍टेशनों पर फूड कोर्ट्स बनाए जाएंगे।

उन्‍होंने ऐलान किया कि सभी बड़े स्टेशनों पर फूडकोर्ट बड़े ब्रांड के रेडी टू ईट खाने की सुविधा दी जायेगी।

इसके साथ ही रेल मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि जल्‍द ही ट्रेनों में यात्रियों के लिए आरओर वॉटर मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्‍होंने भोजन की क्‍वालिटी पर भी खास ध्‍यान देने की बात कही।

गौरतलब है कि इस समय रेलवे में खाने-पीने का जिम्‍मा आरसीटीसी की ओर से संभाला जाता है। लेकिन यात्री अक्‍सर खाने-पीने की सुविधाओं को लेकर शिकायत दर्ज कराते रहते हैं।

पिछले कई बजट भाषणों के दौरान भी रेल मंत्रियों की ओर से इस बारे में कई बातें कहीं गई हैं और अब इंतजार करना होगा कि क्‍या इस बार भी यह बात सिर्फ कोरे आश्‍वासन में सिमटकर रह जाती है या फिर वाकई इसे अमल में लाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+