यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित यात्रा के लिए रेलमंत्री की अहम बैठक

नई दिल्ली। रेलवे की सेवा को लगातार बेहतर करने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल कोशिश में जुटे हुए हैं। इस बाबत उन्होंने तीन जोन के अधिकारियों संग बैठक की, जिसमे एनसीआर, एनईआर और ईसीआर के आला अधिकारी मौजूद थे। बैठक का मुख्य मुद्दा अनुशासन, समयबद्धता और साफ सफाई था, ताकि यात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव दिया जा सके। इस बैठक में तमाम एमडी को निर्देश दिया गया है कि वह रेलवे में समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें और निश्चित समय के भीतर रख रखाव का काम पूरा कराए।

piyush goel

तेलंगाना में रेलवे के ढांचे को बेहतर करने के लिए और यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर करने के लिए अधिकारियों को इस बैठक में निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इस दौरान सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से नए यात्रियों के लिए ट्रेन की सेवा को शुरू किया गया है। यात्रियों के लिए जो नई ट्रेन चलाई गई है वह काचीगुड़ा-निजामाबाद है, जिसे 15 जून 2018 को हरी झंडी दिखाई गई है। आपको बता दें कि इससे पहले तेलंगाना के पास हर वर्ष 258 करोड़ रुपए का निवेश हुआ करता था, लेकिन एनडीए की सरकार ने इस वर्ष 1813 करोड़ रुपए का कुल निवेश तेलंगाना राज्य के लिए आवंटित किया है।

साथ ही मुंबई में बारिश के दौरान भी बिना किसी दिक्कत के रेल सेवा मुहैया कराने पर भी इस बैठक के दौरान चर्चा की गई। इसके लिए वाटरप्रूफ इंजन को मुंबई सबअर्बन रेलवे में चलाने की योजना है। केंद्र सरकार की ओर से देश के लिए कुल 300 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट की बी शुरुआत की गई है, जिससे कि लोगों को निर्बाध रूप से 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+