रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw के पिता का निधन, जोधपुर में AIIMS में ली आखिरी सांस, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Ashwini Vaishnaw Father: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन हो गया है। तीन दिन पहले ही रेल मंत्री अपने बीमार पिता को देखने के लिए जोधपुर पहुंचे थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री कि पिता दाऊलाल वैष्णव पूर्व में इनकम टैक्स विभाग के साथ काम कर रहे थे। वह लंबे समय से जोधपुर में ही रह रहे थे और उनका परिवार शहर के कई सार्वजनिक संस्थाओं और कार्यक्रमों से जुड़ा था। दाऊलाल वैष्णव पिछले काफी दिनों से बीमार थे और जोधपुर एम्स में इलाज चल रहा था। उन्होंने एम्स में ही अपनी आखिरी सांस ली।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन की खबर मिलते ही प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी एक्स पर पोस्ट लिखकर श्रद्धांजलि दी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, निधन की खबर मिलते ही वैष्णव खुद भी जोधपुर पहुंच गए हैं। शहर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। एम्स और रेल मंत्री के आवास के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढे़ं: Bihar News: Begusarai में नहीं रुके केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,हाथों में बुके लेकर इंतजार करते रहे लोग
Ashwini Vaishnaw के पिता का अंतिम संस्कार जोधपुर में होगा
दाऊलाल वैष्णव मूल रूप से पाली जिले के जीवंद कलां गांव के निवासी थे, लेकिन 1966 में पाली से स्थाई रूप से जोधपुर आकर बस गए थे। अश्विनी वैष्णव केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी अक्सर अपने पिता से मिलने के लिए जोधपुर आते थे। परिवार ने बताया कि जोधपुर में ही मंगलवार शाम तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में रेल मंत्री भी शामिल होंगे।
निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शहर के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री, विधायक समेत अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि दाऊलाल वैष्णव एक सरल एवं मूल्यनिष्ठ जीवन जीने वाले आदर्श व्यक्ति थे।
यह भी पढ़ें: अश्विनी वैष्णव का जमालपुर रेल कारखाना दौरा सियासी चर्चा में! ₹78cr की परियोजना से बदल सकता है चुनावी समीकरण












Click it and Unblock the Notifications