बचा सकते हो तो बचा लो, कल उड़ा देगें पटना साहिब रेलवे स्टेशन
पटना (मुकुन्द सिहं)। पटना साहिब रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने पटना रेल आईजी के मोबाइल पर मैसेज किया है। धमकी मिलने के बाद रेल प्रशाशन काफी एलर्ट हो गया है। रेल प्रशासन के द्वारा हाई एलर्ट जारी करने के बाद पटना साहिब स्टेशन के आस पास और परिसर के चप्पे चप्पे पर गहन चेकिंग की जा रही है।

हालांकि रेल पुलिस के आलाधिकारियों ने ऑफ द रिकार्ड इसे असामाजिक तत्वों की करतूत करार दिया है। पटना साहिब जंक्शन के थानाध्यक्ष महेश पासवान ने कहा कि स्टेशन की सघन तलाशी की जा रही है। आपको बताते चलें कि बिहार में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनावी माहौल खराब करने के लिए भी ऐसी धमकियां मिल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications