रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी के बेटे ने कराया लिंग परिवर्तन, मांगी फैमिली पेंशन
नई दिल्ली। रेलवे के सामने फैमिली पेंशन को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामना आया है जिसके कारण विभाग दुविधा में है। दरअसल, रेलवे ने केंद्र सरकार को पूर्व कर्मचारी की 32 साल की संतान के पत्र का हवाला दिया है, जिसने महिला बनने के लिए कुछ साल पहले लिंग-परिवर्तन करा लिया था और वह फैमिली पेंशन की मांग कर रही है। उसके पिता रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी थे, जिनका देहांत साल 2017 में हो गया था।

अधिकारियों का कहना है कि ये पत्र 2018 में चेन्नई स्थित दक्षिणी रेलवे के तहत एक डिवीजन को भेजा गया था। लेकिन इन नियमों के साथ इस अनुरोध पर कोई स्पष्टता नहीं होने पर, रेलवे ने पिछले सप्ताह इस संबंध में कार्मिक, पेंशन और सार्वजनिक शिकायत, और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को व्यापक परामर्श के लिए पत्र भेजा है। इस मामले को लेकर रेलवे दुविधा में है।
सूत्रों के मुताबिक, रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि पेंशन कानून के मुताबिक, 25 साल से अधिक उम्र के बेटे इन मामलों में पारिवारिक पेंशन के लिए पात्र नहीं हैं। लेकिन अविवाहित या तलाकशुदा आश्रित बेटी पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं है, वह सरकारी कर्मचारी की पत्नी यानी उसकी मां की मृत्यु के बाद पेंशन के लिए पात्र है।
25 साल के अधिक उम्र के बेटे को नहीं मिल सकती पेंशन
लिंग परिवर्तन कराने वाली युवती की दलील है कि चूंकि वह अपने पिता के निधन से पहले ही एक महिला का 'जीवन' जी रही थी, इसलिए वह अविवाहित आश्रित बेटी के रूप में पेंशन के लिए पात्र है। रेलवे ने इस मांग को देखते हुए मंत्रालय को पत्र भेजा है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications