#Railway Budget 2016: जनरल कोच में भी होंगे मोबाइल चार्जिंग पोर्ट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। रेलवे को पटरी पर लाने की चुनौती और मुसाफिरों के हितों को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज संसद में अपना दूसरा रेल बजट पेश किया। प्रभु ने कुछ ऐसे ऐलान किए जो रेलवे सुविधा को बेहतर करेंगे। तो आईए उन ऐलानों के बारे में जानते हैं। रेलवे बजट Live

- IRCTC बेहतर करेगी खान-पान की सुविधा।
- हमसफर, तेजस, उदय और अंत्योदय नाम से नई ट्रेनें
- अंत्योदय ट्रेन में सिर्फ अनारक्षित सीटें होंगी
- हर ट्रेन में 120 सीटें बुजुर्गों के लिए रिजर्व होंगी।
- हादसे को रोकने के लिए नए तकनीक का होगा इस्तेमाल।
- 311 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
- ऑनलाइन उपलब्ध होगी व्हीलचेयर की सुविधा
- सवारी गाड़ी में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट लगाए जाएंगे।
- त्रिपुरा की राजधानी अगरतला को बड़ी लाइन नेटवर्क पर लाया गया।
- 2500 वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे।
- अगले साल 2800 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा।
- 2020 तक 95 फीसदी ट्रेनों को समय पर चलाया जा सकेगा।
- 2020 तक जब चाहें तब टिकट की व्यवस्था होगी।
- जरूरत के हिसाब से लोगों को मिलेगी आरक्षित टिकट।
- महिला यात्रियों के लिए 182 हेल्पलाइन नंबर












Click it and Unblock the Notifications