सुरेश प्रभु के रेलवे बजट 2016 के मुख्य बिंदु

नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने लोकसभा के बजट सत्र प्रस्तुत किया है। बजट के मुख्य बिंदु आप यहां पढ़ सकते हैं।

Railway Station

रेल बजट के अपडेट इस प्रकार हैं-

1:10 बजे। जर्नी ऑफ ट्रांसफॉर्मिंग जारी है और हम इस यात्रा को शुरू कर चुके हैं और समृद्ध‍ि और सफलता के साथ पूरा करेंगे। इसी के साथ रेल भाषण समाप्त करता हूं।

1:09 बजे। पर्यावरण के क्षेत्र में रेलवे नये कार्य करेगा। इसमें वॉटर हार्वेस्ट‍िंग प्लांट के जरिये पारी को रीसाइकल कर प्रयोग करने की दिशा में काम करेंगे।

1:08 बजे। सभी गैंगमैन को डिवाइस रक्षक दी जायेगी। लोको पायलटों को विशेष सुविधाएं दी जायेंगी।

1:05 बजे। मिशन-

  • मिशन 25 टन - जो रेवेन्यू बढ़ाने के लिये 70 फीसदी तक माल गाड़ी नेटवर्क बढ़ायेंगे।
  • मिशन जीरो एक्सीडेंट- विशेष यूनिट लगाकर दुर्घटनाओं को रोकने का काम करेंगे।
  • मिशन रफ्तार - इसके अंतर्गत डबलिंग की जायेगी
  • मिशन 100 - इसके अंतर्गत अगले 2 सालों में 100 साइटों
  • मिशन कॉरीडोर- दो फ्रेट कॉरीडोर स्थापित होंगे।

1:04 बजे। स्पेशल यूनिट बनायी जायेगी, जो डाटा कलेक्ट करेगी। इस डाटा के आधार पर आगे की योजनाएं बनायी जायेंगी।

1:03 बजे। रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिये श्रेष्ठ संगठन बनाया जायेगा, जो लंबी अवध‍ि की रिसर्च करेगा।

1:03 बजे। रेल नेटवर्क प्लान- इस प्लान के तहत रेलवे लाइन को बसों, एयरपोर्ट व बंदरगाहों से जोड़ने का काम होगा।

1:01 बजे। ड्रोन के जरिये दूरस्थ इलाकों में रेलवे की विकास योजनाओं का मूल्यांकन किया जायेगा।

1 बजे: स्टैंडर्ड डॉक्यूमेंट तैयार किया है, जो रेलवे के सभी कॉन्ट्रैक्ट का लेखा-जोख रखने की दिशा में कार्य करने के लिये है।

12:59 बजे। डोर-टू-डोर कनेक्टीविटी के लिये हम पार्सल की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देंगे।

12:58 बजे। विज्ञापन जुटाने के लिये हम टीवी स्क्रीन बढ़ायेंगे। रेल पटरियों के पास जमीनों पर होर्डिंग लगायी जायेंगे। स्टेशनों पर विज्ञापन बढ़ाकर रेवेन्यु जुटाया जायेगा।

12:58 बजे। चेन्नई में भारत का पहला रेल ऑटो हब स्थापित किया जायेगा।

12:57 बजे। रेलवे स्टेशनों पर बिजली व्यवस्था करने के लिये सौर ऊर्जा संयंत्र लगाये जायेंगे।

12:56 बजे। सभी राज्यों में माल गाड़‍ियों का नेटवर्क बढ़ाया जायेगा।

12:51 बजे। ट्रेनों में एफएम रेडियो लगाने की योजना है। इसके लिये निविदा मांगी जायेगी।

12:50 बजे। ऑन बोर्ड मैगजीन जो अभी राजधानी में मिलती है, वो सभी क्षेत्रीय भाषाओं में सभी रिजर्वेशन ट्रेनों में उपलब्ध होगी।

12:50। हाईस्पीड कॉरिडॉर अहमदाबाद-मुंबई जापान की कंपनी के साथ तैयार किया जा रहा है।

12:49 बजे। पर्याटन की दृष्ट‍ि से नई ट्रेनों को शुरू किया जायेगा इसका नाम आस्था सर्किट ट्रेन होगा। इससे कई धार्मिक स्थलों को जोड़ा जायेगा।

12:48 बजे। स्टेशनों पर रीयल टाइम जानकारी के लिये 20 हजार स्क्रीन लगायी जायेंगी।

12:47 बजे। स्पेशल कोच- ये वो कोच होंगी, जिनमें टीवी स्क्रीन, वाईफाई, चार्जिंग प्वाइंट, बेबी डायपर, सैनिटरी नैपकिन, आदि उपलब्ध आदि होंगे।

12:46 बजे। स्टेशनों पर बेबी फूड, हॉट वॉटर, बेबी डाइपर मुहैया करायी जायेंगी।

12:45 बजे। टिकट बुक करते वक्त आप यात्रा का इंश्योरेंस करवा सकेंगे।

12:44 बजे। प्रत्येक ए-1 क्लास रेलवे स्टेशन पर कम से कम एक स्पेशल टायलेट होगा, जो दिव्यांगों के लिये होगा।

12:43 बजे। आईआरसीटीसी फेज मैनर में नई केटरिंग सेवा शुरू करेगी, जो भोजन पकाने से लेकर परोसने तक चेक करेगी। लोकल कुसाइन की सुविधा दी जायेगी। 3 पार्टी ऑडिट के अंतर्गत इसकी गुणवत्ता चेक की जायेगी।

12:41 बजे। क्लीन माई कोच सर्विस- इसमें एसएमएस के जरिये आप कोच की सफाई की डिमांड कर सकते हैं।

12:40 बजे। टिकट पर बार कोड होगा। सभी तत्काल काउंटर पर सीसीटीवी कवरेज होगा, ताकि दलालों से छुटकारा मिल सके। वेट लिस्ट‍ि के यात्रियों के लिये भी विकल्प दिया जायेगा।

12:40 बजे। नई प्रकार की ट्रेनें

हम सफर- पूरी तरह 3एसी होगी, जो कई स्टेशनों के बीच होगी।
तेजस- 130 किमी प्रति घंटे की रफतार से चलेगी और इसमें वाईफाई होगा।
उदय एक्सप्रेस- में डबल डेकर ट्रेन होगी, जिसमें चलती ट्रेन पर टिकट मिलेगा।

12:38 बजे। अंत्योदया एक्सप्रेस चलायी जायेगी। दीन दयालु कोच लगाये जायेंगे, जो आरक्ष‍ित नहीं होंगे। इसमें चार्जिंग प्वाइंट होंगे।

12:36 बजे। हमने नेशनल अकामदी आफ इंडियन रेलवे, वडोडरा को विश्वविद्यालय बनाया जायेगा। यह देश की पहली रेल यूनिवर्सिटी होगी।

12:34 बजे। इस साल 1000 मानवरहित रेलवे क्रासिंग समाप्त की गईं।

12:32 बजे। 400 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण होगा। यह पी-पी-पी मोड से किया जायेगा।

12:31 बजे। 100 रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई लगाया गया है। अगले 2 साल में 400 रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई फ्री होगा।

12:29 बजे। सीनियर सिटीजन और महिलाओं का कोटा बढ़ेगा। इसमें 50 फीसदी वृद्धि की गई है।

12:26 बजे। आम आदमी के लिये

आईवीआरएस सिस्टम के जरिये यात्रियों से इनपुट लिये जाते हैं।
मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाये
वेटिंग रूम की ऑन लाइन बुकिंग
डिस्पोसेबल बेड रोल
वाराणसी-दिल्ली के बीच महामना एक्सप्रेस दी
17000 बायो टॉयलेट लगाये जायेंगे
पहली बार बायो-वैक्यूम डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में लगाये जायेंगे
1 लाख 20 हजार टिकट वेंडिंग मशीन से खरीदे जाते हैं।

12:25 बजे। अध‍िकारियों की परफॉरमेंस

डीआरएम से लेकर सभी बड़े अध‍िकारियों की परफॉर्मेंस चेक की जायेगी, उसी के आधार पर प्रोमोशन होगा।
हर साल सभी को अपने काम की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
प्रत्येक अध‍िकारी अपनी रिपोर्ट में बतायेगा कि उसने कितने काम किये।
ये रिपोर्ट सिस्टम सभी डिवीजनों में लागू होगा।

12:24 बजे। रेलवे में भर्ती

रेलवे में भर्ती के लिये अब केवल ऑनलाइन रिक्रूटमेंट होगा।
सभी भर्तियों के लिये एक साइट बनायी जायेगी।
भर्ती प्रक्रिया को पादर्शी बनाने में वृहद स्तर पर काम हुए हैं।
सोशल मीडिया के जरिये भी नई नौकरियों की जानकारी दी जायेगी।

12:22 बजे- मेक इनइंडिया

नई रेल फैक्ट्र‍ियों के लिये 2000 करोड़ का निवेश होगा।
ईस्टर्न रीजन के लिये होगा, जो पूरी तरह पादर्शी होगा।
राजधानी और शताब्दी सेवाओं के लिये नये उपकरण बनाये जायेंगे।

12:20: असम में बराक वैली तक रेल बिछायी जायेंगी। मिजोरम और मण‍िपुर में भी ब्रॉडगेज पटरी बिछायेंगे।

12:19 बजे। तीन परियोजनाएं खड़गपुर, चेन्नई और विजयवाड़ा के लिये शुरू करेंगे। जिसमें अत्याधुनिक स्तर पर काम होगा। इससे समुद्री तटों के बंदरगाहों तक रेल पहुंचेगी।

12:18 बजे। 1600 किलोमीटर लाइनों का इलेक्ट्रीफिकेशन करेंगे।

12:17 बिजे। इलेक्ट्रीफिकेशन की बात करें तो 10 से 15 साल लगेंगे पूरे देश में इलेक्ट्रीफिकेशन में। इसके लिये विद्युत मंत्रालय के साथ काम कर रहे हैं।

12:17 बजे। हम 2500 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज लाइनें बिछायेंगे। अगले वर्ष तक जिसे बढ़ाकर 2800 किलोमीटर करने का मकसद है। 7 किलोमीटर प्रति दिन की रफ्तार से नई पटरियां बढ़ रही हैं।

12:16 बजे। एलआईसी ने 1.5 लाख करोड़ निवेश करने को कहा है। हम नये प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

12:15 बजे। हमारा मकसद पादर्श‍िता लाना है। हमने जितनी भी घोषणाएं कीं, उन्हें लागू किया।

12:14 बजे। देश से मानवरहित क्रॉसिंग को समाप्त करना हमारा मकसद है। देश में हाईस्पीड ट्रेनों को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

12:15 बजे। हमारा विजन है ऐसी रेल सेवा मुहैया कराना, जिसमें जनता स्वयं अपने विकल्प चुन सके और हम उन विकल्पों को बेहतर बनाने की ओर अग्रसर हैं।

12:11 बजे। रेलवे में अगले वर्ष तक 1,84,820 करोड़ रुपये का राजस्व जुटा सकेंगे

12:06 बजे: रेलवे बजट को तैयार करने के लिये सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के सुझाव लिये गये हैं।

12:03 बजे। रेल बजट पढ़ना शुरू किया।

11:58 बजे। लोकसभा में हंगामा जारी। विपक्षी दलों के नेता बीच-बीच में सरकार के ख‍िलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

11:57 बजे। रेल बजट पढ़ने के लिये तैयार रेल मंत्री सुरेश प्रभु।

11:35 बजे। संसद भवन के लिये निकले सुरेश प्रभु। हाथ में रेज बजट....

11 बजे। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे के शीर्ष अध‍िकारियों से मुलाकात की।

10:55 बजे। रेल भवन पहुंचे रेल मंत्री सुरेश प्रभु।

रेल बजट से ठीक पहले क्या कहा सुरेश प्रभु ने-

  • हम रेल सेवाओं को सर्वोत्तम बनाने में जरूर कामयाब होंगे।
  • इस बजट में बुजुर्गों का खयाल रखा जायेगा।
  • लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।
  • रेल में सुविधाओं को बेहतर बनाने पर काम किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+