Delhi-Jaipur Vande Bahart: इन दो बदलाव के बाद 10 अप्रैल को शुरू होगी दिल्ली-जयपुर वंदे भारत
दिल्ली से जयपुर के बीच दो तकनीकी बदलाव के बाद वंदे भारत ट्रेनों का संचालन 10 अप्रैल से होगा शुरू। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान।

Delhi-Jaipur Vande Bahart: दिल्ली-जयपुर वंदे भारत ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के अच्छी खबर है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि दिल्ली-जयपुर के बीच नई वंदे भारत ट्रेन 10 अप्रैल से पहले शुरू हो जाएगी। रेल मंत्री ने कहा कि इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने के लिए कुछ तकनीकी बदलाव करने की जरूर है। इस रूट पर दो पहल की गई है, पहली ट्रैक पर कुछ बदलाव करके इसकी रफ्तार को बढ़ाया गया है। इस रूट पर डबल डिस्टेंस सिगनलिंग सिस्टम को लगाया गया है, कुछ घुमावदार ट्रैक को हटाया गया है। इन दोनों बदलाव के बाद हम इस रूट पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर ट्रेन का संचालन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में एक बार फिर से बड़े आंदोलन की तैयारी में किसान, महापंचायत बढ़ा सकती है सरकार की मुश्किल
इस रूट पर दूसरा बदलाव यह किया गया है कि स्पेशल पैंटोग्राफ को तैयार किया गया है। बता दें कि पैंटोग्राफ वह यंत्र होता है जिसके जरिए ट्रेनों को ओवरहेड वायर से बिजली की सप्लाई होती है, जिससे ट्रेन चलती है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई ट्रेनें 24 मार्च तक पहुंच जाएंगी। रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे नए बदलाव को देख रही है। पिछले 7-8 सालों में कई कदम उठाए गए हैं ताकि रेलवे का आधुनिकीकरण किया जा सके। आने वाले 3-4 सालों में हम वंदे भारत तकनी को एक्सपोर्ट करने की स्थिति में आ जाएंगे। इसके साथ ही अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली से अजमेर के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का मुआयना किया, यात्रियों से उनका फीडबैक लिया। रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों ने सकारात्मक फीडबैक दिए हैं। उन्होंने हमे बताया कि ट्रेन पहले की तुलना में अधिक साफ हैं, सही समय पर चल रही हैं, प्लेटफॉर्म भी काफी साफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications