'इस फोन से मेरा आखिरी ट्वीट, अब ले गई दिल्ली पुलिस...', News Click के पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
News Click Journalist Raid: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज मंगलवार (03 अक्टूबर) को सुबह-सुबह न्यूज क्लिक के दफ्तर और तकरीबन इससे जुड़े 30 पत्रकारों और कर्मचारियों पर छापेमारी की थी। कई पत्रकारों के लैपटॉप, मोबाइल और हार्ड डिस्क डेटा भी लिए गए हैं। कई पत्रकारों को हिरासत में भी पूछताछ के लिए ले जाया गया है। दिल्ली पुलिस UAPA और अन्य धाराओं के तहत न्यूज क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी कर रही है।
इस छापेमारी के दौरान न्यूज क्लिक के पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। पत्रकार अभिसार शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि, ' दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची। मेरा लैपटॉप और फोन छीन लिया...।'

वहीं एक महिला पत्रकार भाषा सिंह ने लिखा कि, 'आखिरकार इस फोन से मेरा ये आखिरी ट्वीट है। दिल्ली पुलिस अब मेरा फोन ले गई है।'
एक अन्य पत्रकार अभिनंदन शेखरी ने कहा कि, 'हास्य व्यंग्यकार संजय राजौरा के घर पहुंची दिल्ली पुलिस। "जांच" के लिए उनका फोन और लैप टॉप जबरन ले लें।'
वहीं फवाद हुसैन, जिनके यहां रेड पर पड़ा उन्होंने लिखा कि, 'दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने आज सुबह-सुबह मेरे घर पर छापा मारा। मेरे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले लिए गए!! #freepress #cartoonists'
जानिए इस मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
इन सभी न्यूज क्लिक से जुड़े परिसरों पर हुई छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मुझे इसको न्यायोचित ठहराना ठीक नहीं लगता। अगर किसी ने गलत किया है तो उस पर जांच एजेंसियां काम करती हैं। यह कहीं नहीं लिखा कि अगर आपके पास गलत तरह से पैसा आया होगा, आपत्तीजनक कार्य हुआ होगा तो उस पर जांच एजेंसी कार्य नहीं कर सकती। जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं और वे अपनी कार्रवाई नियमों को देखकर करती हैं।"
क्यों हुई छापेमारी?
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि न्यूज क्लिक से जुड़े अलग-अलग परिसरों पर चल रही दिल्ली पुलिस की छापेमारी 17 अगस्त को UAPA और IPC की अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले पर आधारित है। UAPA, IPC की धारा 153A, IPC की धारा 120B (आपराधिक साजिश) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications