मेघालय में भाजपा उपाध्यक्ष के कथित वेश्यालय पर छापा, 73 गिरफ्तार, 6 बच्चे बचाए गए

शिलांग, 24 जुलाई। मेघालय में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बेर्नार्ड एन मारक के कथित वेश्यालय पर पुलिस ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में पुलिस ने 6 नाबालिक बच्चों को बचाया है, इसके साथ ही 73 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर 400 शराब की बोतल मिली है जबकि 500 से अधिक कंडोम बरामद किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वेश्यालय तुरा में चलाया जा रहा था। पश्चिम गारो हिल्स के जिले के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने बताया कि हमे खूफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद हमने यह छापेमारी की थी।

brothel

Recommended Video

    Meghalaya: BJP Leader Bernard N Marak के Resort में चल रहा था $ex Racket ? | वनइंडिया हिंदी | *News

    विवेकानंद सिंह ने बताया कि हमने मौके से 6 बच्चों को बचाया है, जिसमे चार लड़के और दो लड़कियां हैं। ये लोग रिंपू बागान के गंदे कमरे में पाए गए। यह वेश्यालय बर्नार्ड एन मारक और उनके साथी मिलकर चला रहे थे। सभी बच्चों को सुरक्षित अभिरक्षा भेज दिया गया है, साथ ही आवश्यक कार्रवाई के लिए बाल संरक्षण अधिकारी को इन बच्चों को सौंप दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि जिन 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया है वह गलत गतिविधियों में लिप्त थे। जिस फॉर्महाउस में यह वेश्यालय चल रहा था वहां 36 छोटे-छोटे कमरे हैं। पुलिस ने कहा कि यहां एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था, हमे इस बाबत फरवरी 2022 में जानकारी मिली थी, जिसको लेकर हमने केस दर्ज किया था।

    वहीं इस छापेमारी को लेकर मारक ने मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा पर हमला किया है। उन्होंने वेश्यालय चलाने के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हताश हैं और वह तुरा सीट से हार रहे हैं, यही वजह है कि उन्होंने मेरी छवि को खराब करने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने बदले की राजनीति के तहत यह कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस ने अभी मारक को गिरफ्तार नहीं किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+