Bigg Boss 14: रिजल्ट से नाखुश दिखे राहुल वैद्य के फैंस, विनर रुबीना को करा रहे हैं ट्रोल
नई दिल्ली। रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। राहुल वैद्य पहले रनर-अप रहे। राहुल वैद्य भले 'बिग बॉस 14' का खिताब अपने नाम नहीं कर पाए हैं, पर उन्होंने अपने गेम से लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। सोशल मीडिया पर राहुल की हार से दुखी उनके फैंस मेकर्स पर कई आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं वे रुबीना दिलैक को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। राहुल के फैन्स रुबीना को लेकर कह रहे हैं कि, नल्ली जीत गई, टीआरपी के नाम पर ज़ीरो, बोरिंग पति-पत्नी।

राहुल के फैंस कर रहे हैं रुबीना को ट्रोल
जहां अधिकांश दर्शक रुबीना की जीत से बेहद खुश हैं, वहीं राहुल के फैंस बिग बॉस 14. के रिजल्ट से दुखी हैं। अब वे रूबीना को सोशल मीडिया पर यह दावा करके ट्रोल कर रहे हैं कि उन्होंने शो को उबाऊ और बेकार कर दिया। कुछ ने यह भी ट्वीट किया है कि राहुल उनके योगदान के कारण अधिक योग्य और विनर थे। एक प्रशंसक ने तो यहां तक कहा कि राहुल वैद्य 'समझदार लोगों' के लिए विजेता हैं।
Recommended Video

राहुल वैद्य के फैंस ने मेकर्स पर लगाया चीटिंग करने का आरोप
राहुल वैद्य के फैंस ने मेकर्स पर चीटिंग करने का आरोप लगाया है। फैंस का कहना है कि शो में लाइव वोटिंग महज एक नाटक होता है और किसे विजेता बनाना है ये पहले से ही तय रहता है। कई फैन्स ने सिद्धार्थ शुक्ला की तरह रुबीना को भी शो का फिक्स्ड विनर बताया है। एक ने कहा है- कलर्स के चेहरे को ही विनर बनना था, वोट की क्या जरूरत है? कुछ ने कहा- प्री प्लांड, स्क्रिप्टेड सीजन। रुबीना के फैन्स में से कइयों ने राहुल के फैन्स से कहा- यहां आकर उन्हें रोने की जरूरत नहीं, जाएं और जाकर बरनौल लगाएं।

'रुबीना ने राहुल वैद्य को डबल से अधिक अंतर से हराया'
सोशल मीडिया पर राहुल के फैंस उनके लिए ट्वीट कर 'PROUD OF YOU RAHUL VAIDYA' ट्रेंड चला रहे हैं। वहीं 'बिग बॉस' को लेकर हमेशा एक्सक्लूसिव खबरें देने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म 'द खबरी' के ट्विट कर दावा किया कि, 'रुबीना दिलैक पहले दिन से ही साफतौर पर विनर थीं। रुबीना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उन्होंने राहुल वैद्य को डबल से अधिक अंतर से हराया है। यह सीजन सबसे अधिक एक तरफा सीजन रहा।












Click it and Unblock the Notifications