राहुल ने पापा विनोद को बताया जेंटलमैन, शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर
अपने यादों के समंदर में खोए भावुक राहुल ने अपने पिता के साथ एक बचपन की तस्वीर को फिर से सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
मुंबई। इंसान चला जाता है, बस यादें रह जाती हैं..ऐसा ही कुछ रह गया है महान अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना के साथ। अब वो केवल लोगों की यादों में जिंदा हैं और हमेशा रहेंगे।
कैंसर से अपनी जिंदगी को खो बैठे विनोद खन्ना को गए आज पूरे 8 दिन हो गए हैं, उनके जाने का गम उनके घरवालों को आजीवन सताता रहेगा। कहते हैं बाप के खोने का गम केवल एक संतान ही समझ सकती है। ऐसा ही कुछ हो रहा है विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना के साथ।
विनोद खन्ना अपने नन्हें राहुल को गोद में लिए हुए हैं
अपने यादों के समंदर में खोए भावुक राहुल ने अपने पिता के साथ एक बचपन की तस्वीर को फिर से सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर में विनोद खन्ना अपने नन्हें राहुल को गोद में लिए हुए हैं और उसे प्यार से चूम रहे हैं। अपने पापा की फोटो ट्वीट करते हुए राहुल ने लिखा है, आपने मुझे हमेशा सिखाया कि एक जेंटलमैन कैसा होताहै, आप अंत तक एक फिनिशर की तरह लड़े, बॉय डैड।
परिजनों ने एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया
गौरतलब है कि बुधवार को विनोद खन्ना की याद में परिजनों ने एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जिसमें शाहरूख, आमिर, अमिताभ से लेकर अंबानी तक पहुंचे थे। आपको बता दें राहुल और अक्षय विनोद खन्ना की पहली शादी से हुए बच्चे हैं, उनकी पहली पत्नी गीतांजलि थी, फिल्मी दुनिया छोड़कर अचानक से ओशो रजनीश के आश्रम में चले जाने के काऱण विनोद की पहली शादी टूटी थी।
हालांकि जब विनोद वापस बॉलीवुड की दुनिया में आए तो उन्होंन साल 1990 में दूसरी शादी कर ली थी, जिससे भी उन्हें दो बच्चे हैं।
{promotion-urls}













Click it and Unblock the Notifications