'राहुल हर दिन अडानी पर बोल रहे हैं...', मोदी के अडानी-अंबानी वाले बयान पर प्रियंका का पलटवार

Priyanka gandhi on adani-ambani, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को अपने भाई और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले का करार जवाब दिया है। दरअसल पीएम मोदी ने अडानी-अंबानी पर कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस और इन उद्योगपतियों के बीच कोई गुप्त समझौता हुआ है?

इस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी हर दिन अडानी के बारे में बात करते हैं। वह हर दिन अडानी के बारे में सच्चाई आपके सामने रखते हैं और मोदी और अडानी के संबंधो को उजागर करते हैं। मोदी सरकार ने अडानी और अंबानी जैसे अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है, जबकि उत्तर प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

Rahul is speaking on Adani every day Priyanka s counterattack on Modi s Adani Ambani statement

रायबरेली में एक चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि, आज नरेंद्र मोदी ने कहा, राहुल गांधी अडानी का नाम नहीं ले रहे हैं। सच्चाई तो ये है- राहुल गांधी हर दिन अडानी के बारे में बात करते हैं, वो हर दिन अडानी का सच आपके सामने रखते हैं। राहुल गांधी रोज कहते हैं कि नरेंद्र मोदी की बड़े उद्योगपतियों से सांठगांठ है। नरेंद्र मोदी ने अपने मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया, लेकिन किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया। नरेंद्र मोदी को इसका जवाब देना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, कांग्रेस पेपर लीक रोकने के लिए अहम कदम उठाएगी। वह सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना को खत्म कर देगी। किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों का कर्ज माफ कर दिया है लेकिन यूपी में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो घर की सबसे बुजुर्ग महिला को 8,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जो प्रति वर्ष 1 लाख रुपये के बराबर है। प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि बीजेपी का इरादा संविधान को बदलने का है।

इससे पहले तेलंगाना की रैली में नरेंद्र मोदी ने कहा कि था, इस चुनाव में अंबानी-अडानी से कितना माल उठाया है। उन्होंने पूछा,'काले धन के कितने बोरे भरकर रुपये मारे हैं। क्या टेंपो भरकर नोट कांग्रेस के लिए पहुंचे हैं। क्या सौदा हुआ है? आपने रातोंरात अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया। जरूर दाल में कुछ काला है। पांच साल तक गाली दी और रातोंरात बंद हो गई। मतलब कोई ना कोई चोरी का माल टैंपो भर भरकर आपने पाया है। ये जवाब देना पड़ेगा देश को।

वहीं पीएम मोदी के बयान प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,वक्त बदल रहा है। दोस्त दोस्त ना रहा...! तीन चरणों के चुनाव पूरे हो जाने के बाद आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए हैं।इसे पता चल रहा है कि मोदी जी की कुर्सी डगमगा रही है। यही परिणाम के असली रुझान है।

वहीं कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, तीन चरणों के चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी इतने बौखला गए कि अडानी-अंबानी के खिलाफ बोलने लगे। PM मोदी ने कहा- राहुल गांधी जी अडानी-अंबानी का नाम नहीं लेते। सच्चाई ये है.. 3 अप्रैल से अब तक राहुल गांधी जी 103 बार अडानी और 30 बार अंबानी का नाम ले चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+