राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष थे, हैं और रहेंगे- रणदीप सुरजेवाला

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद कांग्रेस के अंदर खलबली मची हुई है। एक तरफ पार्टी के नेता लगातार राहुल गांधी के पक्ष में बयान दे रहे हैं वहीं सूत्रों के मुताबिक राहुल अपने इस्तीफे की पेशकश के फैसले पर अड़े हुए हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को कहा कि राहुल पार्टी के अध्यक्ष थे, हैं और रहेंगे। सुरजेवाला राहुल के करीबी नेताओं में शामिल हैं।

'राहुल अध्यक्ष रहेंगे'

'राहुल अध्यक्ष रहेंगे'

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रणदीप सुरजेवाला ने ये बयान दिया। सुरजेवाला ने आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए बुलाई गई कांग्रेस नेताओं की एक बैठक में भाग लेने के बाद प्रतिक्रिया दी। बैठक में वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, पी चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल, सुरजेवाला, जयराम रमेश और आनंद शर्मा मौजूद थे।

राहुल गांधी ने दिया इस्तीफा

राहुल गांधी ने दिया इस्तीफा

48 साल के राहुल गांधी ने पिछले महीने महीने आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि हमें अपनी लड़ाई जारी रखनी है। मैं कांग्रेस का अनुशासित सिपाही रहूंगा और निडर होकर लड़ता रहूंगा। लेकिन मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं रहना चाहता। हालांकि 52 सदस्यीय समिति, जिसमें पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल थे, उन्होंने राहुल गांधी से इस तरह के कठोर कदम पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।

कांग्रेस की करारी हार

कांग्रेस की करारी हार

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की करारी हार हुई थी। उसे मात्र 52 सीटें मिली, जो 2014 के चुनाव से 8 अधिक हैं। वहीं बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 में 303 सीटें जीती और एनडीए गठबंधन को 350 से ज्यादा सीटें मिली। हॉकी ओलंपियन और पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान ने दो साल की अवधि के लिए कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी को रिप्लेस करने की पेशकश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+