राहुल गांधी के अलावा और कौन हो सकता है नेता प्रतिपक्ष? इन 3 नेताओं के नाम पर विचार कर रही कांग्रेस
लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए का कड़ी टक्कर देने के बाद इंडिया गठबंधन में नेता प्रतिपक्ष के लिए मंथन हो रहा है। अभी तक नाम तय नहीं हो पाया है। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष पद के लिए तैयार नहीं हैं।
नेता प्रतिपक्ष पद के लिए राहुल गांधी के तैयार नहीं होने की स्थिति कांग्रेस के कई नेताओं के नाम इस पद की दौड़ में शामिल हैं। इनमें कुमारी शैलजा, गौरव गोगोई और मनीष तिवारी का नाम सबसे आगे चल रहा है।

कांग्रेस को खुद के दम पर 99 सीटें व इंडिया गठबंधन के हाथ में 234 सीटें आई हैं। इस बार केंद्र में मजबूत विपक्ष भी मिला है। नतीजों के बाद नेता प्रतिपक्ष का नाम फाइनल के लिए कांग्रेस कार्य समिति की बैठक भी हुई थी।
कांग्रेस कार्य समिति में उस समय पूरा हॉल ठहाकों से गूंज गया जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हंसते हुए कहा कि 'अगर आप (राहुल गांधी) नेता प्रतिपक्ष बनने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करेंगे तो मैं आपके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दूंगा।'
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के तीन सीनियर नेताओं के नाम पर विचार किया जा रहा है। ये तीन नेता कुमारी शैलजा, गौरव गोगोई और मनीष तिवारी हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी के पुनर्जीवन से उत्साहित राहुल गांधी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा समेत उन राज्यों में कांग्रेस की वापसी के अभियान को तवज्जो देना चाहते हैं, जहां की मजबूती से पार्टी केंद्र की सत्ता-सियासत में भाजपा को पछाड़ सकती है। यही वजह है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष नहीं बनना चाह रहे।
राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष पद से पीछे हटने की एक वजह ये भी बताई जा रही है कि राहुल यदि नेता विपक्ष बनते हैं तो फिर उन्हें लोकसभा में ज्यादा समय देना होगा और पार्टी संगठन की प्राथमिकताओं के लिए समय निकालना चुनौती बन सकती है, जबकि वर्तमान चुनाव के नतीजों के बाद राहुल का मानना है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा ही नहीं मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे अहम राज्यों में कांग्रेस को मजबूत करने भविष्य की राजनीति के लिए बेहद अहम है।












Click it and Unblock the Notifications