Farm Laws: कृषि कानूनों के खिलाफ 2 करोड़ हस्ताक्षर के साथ 24 दिसंबर को राष्ट्रपति से मिलेंगे राहुल गांधी
नई दिल्ली। Rahul Gandhi will meet President on 24 Dec. कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं। पिछले कई दिनों ने दिल्ली बॉर्डर समेत देश के अलग-अलग राज्यों में किसान आंदोलन कर सरकार से इस कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक दल भी किसानों के इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं। इस बीच कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मुलाकात करने जा रहे हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल 24 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा। कांग्रेस पार्टी ने कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर 2 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर जुटाए हैं, जिन्हें वो राष्ट्रपति को सौंपेंगे । कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी न सितंबर से किसानों की मांग-पत्र और हस्ताक्षर जुटाने के लिए अभियान चलाया था, जिसमें 2 करोड़ लोगों क हस्ताक्षर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के लिए जुटाए गए हस्ताक्षर सौंपेगा और उन्हें स्थिति स अवगत करवाएगा। उन्होंन कहा कि मोदी सरकार और उनके मंत्रियों ने आंदोलन कर रहे किसानों को अपमान करने का रास्ता चुना है। मोदी सरकार ने किसानों को धोखा दिया है।
उन्होंन कहा कि सरकार जनता के पैसों का इस्तेमाल कर प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इन तीनों कानूनों के खिलाफ आंदोलन चलाया है। वो किसानों के साथ हैं और राष्ट्रपति से इन कानूनों को रद्द करने की मांग करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications