Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली, फरवरी 01। बजट सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करेंगे। आपको बता दें कि सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो गई थी और आज बजट सत्र का दूसरा दिन था और सदन में आज आम बजट भी पेश किया गया।

Rahul gandhi

लोकसभा में तीसरे नंबर पर बोलेंगे राहुल गांधी

आपको बता दें कि बुधवार को लोकसभा में पेगासस मामले को लेकर जबरदस्त हंगामे के आसार हैं। लोकसभा में भाजपा की तरफ से सांसद हरीश द्विवेदी जो प्रस्ताव पेश करेंगे और बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान जो इसका समर्थन करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी लोकसभा में तीसरे नंबर पर बोलेंगे। वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भाजपा सांसदों के बाद विपक्ष की ओर से बहस की शुरुआत करेंगे।

आपको बता दें कि बजट सत्र में भी शीतकालीन सत्र की तरह पेगासस समेत अन्य मुद्दों पर घमासान होने की उम्मीद है। विपक्ष लगातार सरकार से पेगासस समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार ने यह कहते हुए जांच कराने से इनकार कर दिया है कि यह मामला अभी विचाराधीन है। लोकसभा में कल विभिन्न दलों के कम से कम तीन वरिष्ठ विपक्षी नेताओं ने कहा कि वो धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेंगे और कार्यवाही में बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+