'राहुल गांधी देंगे जवाब, माफी मांगने का कोई सवाल नहीं', स्मृति ईरानी के आरोपों पर खड़गे ने किया पलटवार
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि माफी मांगने का कोई ही सवाल नहीं है। राहुल गांधी ने बस लोकतंत्र की बात की है। बहस में सभी को अपनी राय रखने की आजादी है।

Mallikarjun Kharge Hit Back Smriti Irani on Rahul Gandhi: लंदन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए गए राहुल गांधी के भाषण ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। इसको लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमला कर रही है। साथ ही राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कर रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा उनपर लगाए गए आरोपों का जवाब देंगे कि पीएम मोदी के लिए राहुल गांधी की नफरत, देश की नफरत में बदल गई है।
'अब देश पर भी हमला करने लगे राहुल'
स्मृति ईरानी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लिए राहुल गांधी की नफरत अब देश की नफरत में बदल गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी पर हमला करते करते अब देश पर भी हमला करने लगे हैं।
Recommended Video

'राहुल गांधी ने बस लोकतंत्र के बारे में बात की'
माफी मागंने की मांग पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्पष्ट करते हुए कहा कि माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है। राहुल गांधी ने बस लोकतंत्र के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने सिर्फ लोकतंत्र की बात की और जहां भी लोग बहस में जाते हैं वे अपनी राय व्यक्त करते हैं, इसलिए यह मुद्दा अप्रासंगिक है।
'माफी का कोई सवाल ही नहीं'
मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश में टीवी चैनलों पर दबाव डाला जा रहा है और सच बोलने वालों को जेल में डाला जा रहा है। अगर यह भारत में लोकतंत्र को खत्म करने का तरीका नहीं है तो और क्या है? इसलिए माफी का कोई सवाल ही नहीं है।
'भारत पहुंचे राहुल गांधी'
वहीं, इन विवादों के बीच राहुल गांधी आज यानी बुधवार को लंदन से भारत लौट आए हैं। उन्होंने इस मसले पर अपना पहले ही बचाव कर चुके हैं और स्पष्ट किया है कि उन्होंने देश के गौरव को कम नहीं आंका है। कांग्रेस ने भी इस पर जोर देते हुए कहा कि पीएम मोदी या बीजेपी सरकार की आलोचना करना देश की आलोचना करने के बराबर नहीं है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी बोले, 'मोदी सरकार ने संदिग्ध विदेशी कंपनी को ठेका दिया, राष्ट्रीय सुरक्षा से किया जा रहा खिलवाड़'












Click it and Unblock the Notifications