राहुल बोले- हिन्दुत्व को जानते नहीं, कैसे हिन्दू हैं पीएम मोदी

जयपुर। विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जब प्रधानमंत्री हिन्दुत्व के बारे में नहीं जानते तो, वो कैसे हिंदू हैं। उदयपुर में एक कार्यक्रम में राहुल ने कहा, हिंदुत्व का सार क्या है? गीता क्या कहा गया, वह ज्ञान हर किसी के साथ है, ज्ञान आपके चारों ओर है। हर जिंदा चीज के पास ज्ञान है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह हिंदू हैं लेकिन हिंदुत्व की बुनियादी बातों के बारे में नहीं जानते। वह किस प्रकार के हिंदू हैं?' कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी राहुल की बात का समर्थन किया है।

rahul gandhi ask What kind of Hindu narendra modi rajasthan assembly elections

राहुल गांधी ने यहां, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक और बेरोजगारी को लेकर भी केंद्र की सरकार और मोदी को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, पीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक रूप दे दिया जबकि यह फैसला देश की सेना का था। क्या आपको पता है कि नरेंद्र मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक की तरह मनमोहन सिंह ने भी तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक की थी। जब सेना मनमोहन सिंह के पास आई और कहा कि हमें पाकिस्तान को उसकी हरकत के लिए जवाब देना होगा, साथ ही उन्होंने कहा इसे सीक्रेट रखना होगा।

राहुल ने कहा, हिंदुस्तान के सबसे बेहतरीन शिक्षण संस्थान सरकारी हैं, क्योंकि ये सिर्फ फायदे के पीछे नहीं दौड़ रहे, बल्कि ये सेवा करना चाहते हैं। अगर हमें 21वीं सदी में जाना है तो हमें हेल्थकेयर और शिक्षा के लिये 21वीं सदी के संस्थान बनाने ही होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी से पहले पूरी कैबिनेट को कमरे में बंद कर दिया, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं और लाखों लोगों को बर्बाद कर दिया। मोदी युवाओं के लिये रोज़गार पैदा करने में बुरी तरह से फेल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+