राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, कहा- समझ नहीं आया MGNREGA तो राजकोष पर बोझ बता दिया
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने MGNREGA के खिलाफ लोक सभा में बयान दिया। राहुल ने कहा कि लोक सभा में पीएम मोदी का बयान सुनने के बाद उन्हें झटका लगा था।
वायनाड (केरल), 02 जुलाई : राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। राहुल का कहना है किजब उन्होंने लोकसभा में पीएम को मनरेगा के खिलाफ बोलते हुए सुना तो वे चौंक गए। बकौल राहुल गांधी, पीएम मोदी ने MGNREGA को यूपीए की विफलताओं का जीवंत स्मारक बताया था। उन्होंने इसे राजकोष पर भार तक करार दिया था। शनिवार को केरल के वायनाड में राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में पीएम मोदी और MGNREGA पर कहा कि प्रधानमंत्री की बातों को सुनने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि पीएम वास्तव में मनरेगा की गहराई को नहीं समझ पाए हैं।
Recommended Video
Rahul Gandhi का PM Narendra Modi पर कटाक्ष, बोले- 'MGNREGA समझ नहीं पाए' | वनइंडिया हिंदी | *News

राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री को यह समझ में नहीं आया था कि मनरेगा ने भारतीय श्रम बाजार को हमेशा के लिए बदल दिया है। वह यह नहीं समझ पाए थे कि मनरेगा, लाखों-करोड़ों भारतीय लोगों के लिए, अंतिम उपाय और विशाल सुरक्षा है।












Click it and Unblock the Notifications