राहुल गांधी ने रक्षा मामले की संसदीय समिति से किया वॉक आउट, LAC के सैनिकों का उठाना चाहते थे मुद्दा
राहुल गांधी ने रक्षा मामले की संसदीय समिति से किया वॉक आउट, LAC के सैनिकों का उठाना चाहते थे मुद्दा
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के दो अन्य सदस्य राजीव सातव और रेवंत रेड्डी बुधवार को रक्षा मामले की संसदीय पैनल की बैठक से वॉक आउट करते हुए बाहर चले गए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पैनल राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे और सैनिकों को बेहतर तरीके से लैस करने पर चर्चा करने के बजाय सशस्त्र बलों की वर्दी पर चर्चा करने में समय बर्बाद किया जा रहा है। जबकि इस बैठक में मौजूद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत मौजूद थे।

पैनल सशस्त्र बलों की वर्दी पर चर्चा कर रहा था जिसमें राहुल गांधी ने हस्तक्षेप किया और कहा कि यह सशस्त्र बलों के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों द्वारा तय किया जा सकता है। बैठक में उपस्थित एक भाजपा सांसद सेना, नौसेना, वायु सेना में समान वर्दी के पक्ष में थे ताकि कोई भ्रम न हो। गांधी ने उल्लेख किया कि प्रत्येक विंग और उनकी वर्दी का गौरवशाली इतिहास और अतीत है। पैनल के अध्यक्ष भाजपा सांसद जुएल ओराम ने गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी क्योंकि वे वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों का मुद्दा उठाना चाहते थे। राहुल गांधी समिति के समक्ष लद्दाख में चीन की आक्रमकता का भी मुद्दा उठाना चाहते थे।
गांधी ने कहा राजनीतिक नेतृत्व को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए और लद्दाख में चीन से लड़ने वाले बलों को कैसे मजबूत करना चाहिए। इससे पहले कई मौकों पर गांधी ने ठंड के बीच देश के सीमांत सैनिकों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया था। गांधी ने पहले ट्वीट किया था देश के जवान सामान्य टेंट से भीषण ठंड के मौसम की स्थिति में पीएलए सैनिकों से लड़ रहे हैं। वे बेखौफ हैं। लेकिन देश के प्रधान मंत्री एक हवाई जहाज में चारों ओर उड़ते हैं, जिसकी कीमत 8,400 करोड़ रुपये है और वह चीन का नाम लेने से भी डरते हैं। किसने हासिल किया दिन? "
समिति के अध्यक्ष ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को बोलने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद राहुल गांधी ने बैठक से वॉकआउट का फैसला किया। इसके बाद समिति की बैठक में शामिल कांग्रेस सांसद राजीव सातव और रेवंत रेड्डी भी उनके साथ बाहर चले गए। बता दें राहुल समेत पूरा विपक्ष सरकार से लगातार इस मुद्दे को लेकर केन्द्र सरकार से सवाल कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा था चीनी हमारे इलाके में घुस आए हैं। यह उन्हें परेशान करता है और खून खौल रहा है। राहुल गांधी ने सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगते हुए कहा था कि वह सच बोलते रहेंगे, भले ही इसकी वजह से उनका राजनीतिक करियर बर्बाद हो जाए। वहीं, सरकार ने साफ किया है कि भारत की जमीन पर चीन ने कोई कब्जा नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications