Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: राहुल गांधी ने 9 साल के बच्चे को कराई कॉकपिट की सैर, पायलट बनने का है सपना,

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक नौ साल के बच्चे को उसका पायलट बनने के सपने में मदद की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चुनावी सरगर्मी के बीच एक बच्चे को उसका सपने पूरा करने में सहयोग करते हुए राहुल गांधी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद किया जा रहा है।

Rahul gandhi

राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया वीडियो

दरअसल, राहुल गांधी कुछ समय पहले ही इस छोटे लड़के से मिले थे, जिसका नाम अद्वैत है। बच्चे से बातचीत के दौरान उनको मालूम चला था कि वह पायलट बनना चाहता है। यह पता चलते ही कांग्रेस नेता ने उसकी मदद करने का ख्याल बनाया। अद्वैत का सपना पूरा करने के लिए राहुल गांधी ने उसको विमान यात्रा कराई और इसके साथ ही प्लेन उड़ाने से संबंधित कुछ जानकारियां भी दीं। इसका वीडियो राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो के कैप्शन में प्यार भरा संदेश

वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने इसके कैप्शन में लिखा, 'कोई सपना बहुत बड़ा नहीं होता। हमने अद्वैत के सपने को सच करने की दिशा में पहला कदम उठाया है। अब ये हमारा कर्तव्य है कि हम एक ऐसा समाज और ढांचा तैयार करें, जो उसको हर मौका दे।' इस वीडियो में राहुल गांधी आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। जहां राहुल बच्चे से सवाल करते हैं कि वह बड़ा होकर क्या बनना चाहता है। जिसके जवाब में छोटा लड़का कहता है कि वह पायलट बनना चाहता है।

लड़के की बोलचाल से प्रभावित हुए थे राहुल गांधी

जानकारी के मुताबिक, लड़के कीअंग्रेजी और हिंदी बोलने के कौशल से गांधी काफी प्रभावित हुए। बाद में जब उन्होंने अद्वैत के सपनों और आकांक्षाओं के बारे में पूछा तो लड़के ने कहा, 'मैं उड़ना चाहता हूं, मैं एक पायलट बनने का सपना देखता हूं।'

ये भी पढ़ें: राहुल के बाद बहन प्रियंका ने भी लोगों से की अपील, कहा-'मजबूत भविष्य के लिए वोट जरूर करें'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+