'मेरे जन्मदिन के नाम पर कोई उत्सव ना मनाएं', राहुल गांधी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
नई दिल्ली, जून 19। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। राहुल गांधी आज 52 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एक अनुरोध किया है। दरअसल, राहुल गांधी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के नाम एक संदेश जारी करते हुए कहा है कि वो उनका जन्मदिन नहीं मनाएं।

Recommended Video
करोड़ों युवाओं का मन दुखी है- राहुल गांधी
कार्यकर्ताओं के नाम जारी संदेश में राहुल गांधी ने कहा है, "मैं देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अपने शुभचिंतकों से अपील करता हूं कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर किसी भी तरह का उत्सव नहीं मनाएं। देशभर में उपजी परिस्थितियों से हम सभी चिंतित हैं, करोड़ों युवाओं का मन दुखी है, हम इन युवाओं की और करोड़ों परिवारों की पीड़ा को साझा करें और उनके साथ खड़े हों।"
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संचार) जयराम रमेश द्वारा ट्विटर पर किए गए एक पोस्ट में राहुल गांधी के हवाले से लिखा है कि देश का माहौल इस वक्त चिंताजनक है। ऐसे में हमें उन परिवारों के साथ खड़ा होना है, जो इस वक्त दर्द से गुजर रहे हैं।
Congress leader Rahul Gandhi urged his party workers and well-wishers to refrain from any kind of celebrations on his birthday today. pic.twitter.com/HrSkgDznFg
— ANI (@ANI) June 18, 2022












Click it and Unblock the Notifications