हाथरस केस: राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- यूपी सरकार और पुलिस का रवैया किसी भी हिंदुस्‍तानी को स्‍वीकार नहीं

नई दिल्‍ली। हाथरस गैंगरेप की घटना को लेकर कांग्रेस आक्रामक है। पार्टी के के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन पहले ही पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस के लिए निकले थे। तब पुलिस ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के परी चौक में रोक लिया था और वापस दिल्ली भेज दिया था। अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक राहुल गांधी आज फिर हाथरस जाने के लिए निकलेंगे। बताया जाता है कि वे दोपहर के समय हाथरस के लिए निकलेंगे। उनके साथ कांग्रेस सांसदों का एक दल भी जाएगा।

हाथरस केस: राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- यूपी सरकार और पुलिस का रवैया किसी भी हिंदुस्‍तानी को स्‍वीकार नहीं

Recommended Video

    Hathras case: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे Rahul-Priyanka, बंद कमरे में की बात | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्‍होंने कहा है कि इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ UP सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया था- UP प्रशासन सच छुपाने के लिए दरिंदगी पे उतर चुका है। ना तो हमें, ना मीडिया को पीड़िता के परिवार को मिलने दिया और ना उन्हें बाहर आने दे रहे हैं, ऊपर से परिवारजनों के साथ मार-पीट और बर्बरता।कोई भी भारतीय ऐसे बरताव का समर्थन नहीं कर सकता।

    गौरतलब है कि हाथरस की घटना को लेकर यूपी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल रखा है। गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती से लेकर गांव की सीमा सील किए जाने, राहुल ने हर एक विषय पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी और सीएम योगी के नेतृत्व वाली यूपी सरकार को घेरा। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी हाथरस की पीड़िता के लिए दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+