कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पटना जा रहे विमान में आई खराबी, वापस दिल्ली लौटे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha elections 2019) के तीसरे चरण के मतदान के बाद सभी राजनीतिक दल शेष चरणों में होने वाले चुनाव के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस बीच चुनावी रैली के लिए पटना जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को दिल्ली वापस लौटना पड़ा है। राहुल गांधी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Rahul Gandhi tweets, Engine trouble on our flight to Patna, meetings will run late

फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, लौटना पड़ा दिल्ली

चुनाव प्रचार के कार्यक्रम के तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आज तीन राज्यों में जनसभाएं होनी थी, जो अब देरी से शुरू होंगी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस देरी के पीछे कारण बताया और असुविधा के लिए खेद जताया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'पटना की हमारी फ्लाइट के इंजन में कुछ खराबी है, हमें दिल्ली वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा है। समस्तीपुर (बिहार), बालासोर (उड़ीसा) और संगमनेर (महाराष्ट) में आज की रैलियां देरी से होंगी, असुविधा के लिए खेद है।'

इसके पहले राहुल गांधी ने कल राजस्थान के जालौर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था। राफेल को लेकर एक बार फिर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा तो बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर भी उन्होंने मोदी सरकार पर तीखे हमले किए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों के बैंक खाते में 72 हजार सालाना डालने, महिलाओं को लोकसभा, विधानसभाओं के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण देने की बात भी कही। राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने गरीबों की जेब से पैसा छीनने का काम किया है।

ये भी पढ़ें: बिहार लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+