Twiiter और केंद्र सरकार की लड़ाई में कूदे राहुल गांधी, कहा- ब्लू टिक के लिए लड़ रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली, 06: कोरोना की दूसरी लहर के बाद से उपजे हालातों पर लगातार निशाना साधने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। दरअसल नए आईटी नियमों को लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच तनातनी जारी है, जिसको भुनाते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर कोरोना वैक्सीन की कमी पर भी सवाल उठाएं हैं।

rahul gandhi

Recommended Video

    Corona Vaccination: Rahul Gandhi का केंद्र पर वार, ब्लू टिक के लिए लड़ रही सरकार | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि मोदी सरकार ट्विटर के ब्लू टिक के लिए लड़ाई लड़ रही है, लेकिन अगर कोविड टीका चाहिए तो आत्मनिर्भर बनो! इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग प्रिऑरिटी का भी लिखा है।

    दरअसल, हाल ही ट्विटर ने भारत के उपराष्‍ट्रपति समेत कई नेताओं के पर्सनल ट्विटर हैंडल से वैरिफाइड ब्लू टिक को हटा रहा था, जिसके बाद यह लड़ाई और बढ़ गई। इतना ही नहीं यहां तक की केंद्र सरकार ने नए आईटी नियमों की अनुपालना नहीं करने को लेकर ट्विटर को फाइनल नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिस में सरकार ने नियमों को लागू नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने का भी हवाला दिया है।

    वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार की कोरोना टीका वितरण नीति को लेकर भी निशाना साधा था, जिसके तहत राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का सही तरीके से वितरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की निष्पक्ष नीति पर भी सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा था कि कोरोना वैक्सीन की खरीद केंद्र सरकार करें और उसका वितरण राज्य की तरफ से किया जाए तो यह सफल हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+