कोरोना संकट के बीच राहुल गांधी ने मोदी सरकार से की ये बड़ी अपील
कोरोना संकट के बीच राहुल गांधी ने मोदी सरकार से की ये बड़ी अपील
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि आर्थिक लिहाज से ये बहुत मुश्किल समय है। ऐसे में इस समय सरकार किसी भी विदेशी को भारतीय कॉर्पोरेट के टेकओवर की अनुमति ना दे। रविवार शाम राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, बड़े पैमाने पर आर्थिक मंदी ने कई भारतीय कॉरपोरेट्स को कमजोर कर दिया है। वो टेक ओवर किए जाने के लिए आकर्षक टारगेट बन गए हैं। सरकार को चाहिए कि राष्ट्रीय संकट के इस समय में किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट पर नियंत्रण की अनुमति नहीं दे।

देश में है लॉकडाउन
देश में बीते तीन हफ्ते से कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन है। 25 मार्च को पीएम ने 21 दिन के लॉकडाइन का ऐलान किया था। ये 14 अप्रैल तक है, वहं खई राज्य दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा चुके हैं। माना जा रहा है कि पूरे देश में ही लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए लॉकाउन बढ़ाया जाएगा। देश में ज्यादातर कामकाज इस समय बंद है। ऐसे में अर्थव्यवस्था पर इसका बहुत बुरा असर हो रहा है।

राहुल ने किसानों को लेकर कही थी ये बात
राहुल गांधी देश में कमजोर होने को लेकर लगातार सवाल करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन के दौरान किसानों के नुकसान को लेकर भी सवाल किया था। उन्होंने हाल ही में कहा था कि रबी की फसल खेतों में तैयार खड़ी है लेकिन लॉकडाउन में कटाई का काम मुश्किल है। सैकड़ों किसानों की जीविका खतरे में है।देश के अन्नदाता किसान आज इस संकट में दोहरी मुसीबत में हैं। कटाई के लिए सुरक्षित तरीके से लॉक्डाउन में ढील दी जानी चाहिए।

मोदी सरकार पर उठा रहे सवाल
राहुल ने इससे पहले पीएम के दीया जलाने की अपील पर कहा था कि कोरोनावायरस हमारी नाज़ुक अर्थव्यवस्था पर एक कड़ा प्रहार है। छोटे, मध्यम व्यवसायी और दिहाड़ी मजदूर इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ताली बजाने से उन्हें मदद नहीं मिलेगी। आज नकद मदद, टैक्स ब्रेक और कर्ज अदायगी पर रोक जैसे एक बड़े आर्थिक पैकेज की जरुरत है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications