'देश को आपने गौरवान्वित कर दिया', महिला पायलटों की टीम को राहुल गांधी ने दी बधाई

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तरी ध्रुव पर सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु तक एयर इंडिया की सबसे लंबी उड़ान पूरी करने के लिए सभी महिला कॉकपिट क्रू को बधाई दी है।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तरी ध्रुव पर सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु तक एयर इंडिया की सबसे लंबी उड़ान पूरी करने के लिए सभी महिला कॉकपिट क्रू को बधाई दी है। राहुल ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि, "उत्तरी ध्रुव पर सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु तक एयर इंडिया की सबसे लंबी उड़ान पूरी करने के लिए सभी महिला कॉकपिट क्रू को बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है।"

air india

राहुल गांधी (rahul gandhi) के अलावा इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी एयर इंडिया की महिला पायलटों को बधाई दी। एयर इंडिया के सूत्रों के मुताबिक उड़ान संख्या AI176 शनिवार को सैन फ्रांसिस्को से 8.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना हुई और सोमवार को 3.45 बजे बेंगलुरु पहुंची।

आपको बता दें कि यह महिला पायलटों द्वारा चलाई गई एयर इंडिया की सबसे लंबी डायरेक्ट फ्लाइट थी जो सैन फ्रांसिस्को से शनिवार स्थानीय समय रात 8.30 बजे उडा़न भरकर 11 जनवरी सोमवार सुबह 3.30 पर बैंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। इसे पहुंचने में तकरीबन 11 घंटे का समय लगा। इस फ्लाइट का संचालन कैप्टन जोया अग्रवाल के नेतृत्व में कैप्टन आकांक्षा सोनवरे, कैप्टन पापागिरी थनमई और कैप्टन शिवानी मानहर ने किया।

एयर इंडिया ने भी ट्वीट करते हुए महिला पायलटों की तारीफ में लिखा, "इसकी कल्पना करें: सभी महिला कॉकपिट क्रू। भारत में सबसे लंबी उड़ान। -उत्तरी ध्रुव को पार कर रहा है यहां ऐसा हो रहा है! रिकॉर्ड टूट गए। उड़ान संख्या AI176 द्वारा सैन फ्रांसिस्को से 30000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरकर बैंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इतिहास बनने को है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+