Bharat jodo nyay yatra: ओडिशा में राहुल गांधी तय करेंगे 341 किलोमीटर का सफर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ओडिशा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा करने जा रहे हैं। ओडिशा में राहुल गांधी चार जिलों में इस यात्रा के दौरान जाएंगे। यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी और मुंबई में 20 मार्च को खत्म होगी। राहुल गांधी की इस यात्रा का रूट क्या होगा, इसे ऑल इंडिया काग्रेस कमेटी की बैठक में गुरुवार को तय किया गया।
जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी ओडिशा में केयोंझर जिले से प्रवेश करेंगे और जमशेदपुर से होते हुए सुंदरगढ़, संबलपुर और झरसुगुड़ा जाएंगे। राहुल गांधी चार दिन के लिए ओडिशा की यात्रा पर रहेंगे और इस दौरान वह 341 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। झरसुगुड़ा राहुल गांधी की यात्रा का अहम पड़ाव होगा।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधियक्ष सरत पटनायक ने बताया कि यात्रा की टीम जिले में अगले दो दिन में पहुंच जाएगी, वह यहां के इलाके का आंकलन करेगी। यात्रा मुख्य रूप से बस पर होगी, जिसमे कुछ कुछ पड़ाव पर यह पैदल यात्रा भी होगी।
इस बीच पूर्व सांसद हेमा गमांग फिर से कांग्रेस में 7 जनवरी को शामिल होने जा रही हैं। वह ओडिशा इंचार्ज अजय कुमार की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होंगी। कांग्रेस ओडिशा की राजधानी में बड़े कार्यक्रम की तैयारी कर रही है, इस दौरान कई पूर्व सांसद और विधायक पार्टी में फिर से शामिल होंगे।
कांग्रेस ने पहले ही इसको हरी झंडी दे दी है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री गिरधर गमांग और उनके बेटे शिशिर गमांग भी दिल्ली में जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications