अरसे के बाद राहुल गांधी दिल्ली में बर्थ-डे केक काटेंगे

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) एक लंबे अरस के बाद शुक्रवार को राहुल गांधी अपना बर्थ डे राजधानी में ही अपने चंदेक दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मनाएंगे। वे आमतौर पर अपने जन्म दिन पर विदेश में ही रहना पसंद करते हैं। वे कई बार तो लंदन में चले जाते हैं। वे सारा दिन अपने तुगलक लेन स्थित सरकार आवास में ही बिताएँगे। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे उन्हें आज के दिन डिस्टर्ब ना करें।

प्राइवेसी जरूरी

राहुल गांधी आज अपनी प्राइवेसी मेनटेन करना चाहते हैं। पर अगर आज पार्टी क नेता और दूसरे कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए आए तो वे उनसे कुछ समय के लिए मिल भी सकते हैं।

56 दिनों तक अपने अज्ञातवास में क्या कर रहे थे राहुल गांधी, बतायेगा VIDEO

कटेगा केक

सूत्रों ने बताया कि शाम के वक्त केक कटेगा। उसमें उनके करीबी मित्र जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया,जयराम रमेश के अलावा मां सोनिया गांधी,बहन प्रियंका और जीजा रॉबर्ट वढ़ेरा अपने बच्चों के साथ रहेंगे। शाम को डिनर का कार्यक्रम है। वे गुरुवार रात को कौसानी, उत्तराखंड से वापस आए हैं।

राजीव गांधी का दौर

गांधी परिवार के करीबी कहते हैं कि जब तक राजीव गांधी जीवित थे वे अपने दोनों बच्चों का जन्म दिन बड़े उत्साह के साथ मनाते थे। शाम को सारा परिवार इंडिया गेट पर आइसक्रीम खाने के लिए भी जाता था। जाहिर है, वह तो अब गुजरे दौर की बातें हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+