जनआशीर्वाद यात्रा Live: कविता लंकेश ने की राहुल गांधी ने की मुलाकात
बेंगलुरू। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बेंगलुरू में जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे, इस दौरान एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस यात्रा से पहले राहुल गांधी ने कहा कि मुझे सर कहकर नहीं बुलाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है युवाओं को रोजगार देना।

LIVE Feed
माते महादेवी ने कहा कि सिद्धारमैया ने हमारा समर्थन किया है, हम उनका समर्थन करेंगे। भाजपा झूठ बोल रही है और लोगों को गुमराह कर रही है। हमने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि वह लिंगायत को 18 अप्रैल तक अल्पसंख्यक का दर्जा दें। हालांकि सिद्धारमैया ने इस बात की पुष्टि की है कि वह चामुंडेश्वरी से सचुनाव लड़ेंगे, लेकिन आईबी रिपोर्ट के अनुसार उनके लिए यह सीट सुरक्षित नहीं है। आपको बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होगा, जबकि 15 मई को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।
वहीं कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वर ने बताया कि इस रैली में 4-5 लाख लोग शामिल होंगे। हाल ही में जिस तरह से सिद्धारमैया सरकार ने लिंगायत को अलग धर्म की मान्यता देने का ऐलान किया है उसके बाद लिंगायत की धर्मगुरु माते महादेवी ने शनिवार को कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया है और उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications