'...घबराइये मत मोदी जी', पीएम मोदी के 'अंबानी-अडानी' से डील वाले तंज राहुल गांधी का पलटवार

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों का चुनावी अभियान चरम पर है। कांग्रेस की ओर से बीजेपी पर अंबानी और अडानी ग्रुप की कंपनियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोपों के बीच पीएम मोदी ने पहली बार अंबानी और अडानी का नाम लिया। वहीं कांग्रेस दिग्गज राहुल ने कहा है कि भाजपा ने महज 22 लोगों को अरबपति बनाया, जबकि कांग्रेस ने करोड़ों लोगों को लखपति नाने का वादा किया है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस कीअंबानी और अडानी के साथ कोई डील थी, जो टूट गई और उसके बाद चिढ़कर कांग्रेस लगातार उन पर आरोप लगा रही है। वहीं राहुल गांधी ने अब पीएम मोदी के टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है।

Rahul Gandhi targets to PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी की कांग्रेस पर टिप्पणी को लेकर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने 'अंबानी-अडानी के साथ डील' वाले तंज का जवाब दिया। वीडियो संदेश में पीएम मोदी को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "नमस्कार मोदीजी, क्या आप डरे हुए हैं?...आम तौर पर आप बंद दरवाजे के पीछे अंबानी, अडानी के बारे में बात करते हैं। पहली बार आपने सार्वजनिक रूप से 'अंबानी-अडानी' का नाम लिया।"

वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा, "नमस्कार मोदी जी...आप घबरा गए क्या, नॉमली आप अडानी और अंबानी के बारे में बंद कमरे में बात करते थे। क्या आपका ये पर्सनल एक्सपीरियंस क्या है..एक काम कीजिए सीबीआई ईडी को इनके पास भेजिए, जल्द से इनक्वायरी कराइए, खबराईये मत मोदी जी, मैं देश को फिर से दोहरा रहा है, जितना पैसा मोदी जी ने इनको दिया है, उतना ही पैसा हम गरीब लोगों को देने जा रहे हैं। महालक्ष्मी योजना, पहली नौकरी पक्की योजना...इन योजनाओं के जरिए करोड़ों लखपति बनाए हैं। इन्होंने 22 करोड़पति बनाए हैं, हम करोड़ों लखपति बनाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+