राहुल का मोदी सरकार पर तंज, कहा-कोरोना और पेट्रोल-डीजल की कीमतें कर दीं अनलॉक

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोनो वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर मोदी सरकार पर तंज कसा है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक ग्राफ भी प्रदर्शित किया है। जिसमें राहुल ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की तुलना कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से की है। राहुल ने यह मुद्दा इसलिए उठाया क्‍योंकि देश में लगातार 18वें दिन तेल के दाम बढ़े हैं। पहली बार डीजल पेट्रोल से महंगा हो गया।

Recommended Video

    Petrol-Diesel के दाम में लगी आग, मोदी सरकार पर उबले राहुल गांधी | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi taks dig at Modi govt over rising number of coronavirus cases and petrol prices

    नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि, मोदी सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीजल की कीततें 'अनलॉक' कर दी हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक ग्राफ भी प्रदर्शित किया है। जिसमें राहुल ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की तुलना कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से की है। राहुल गांधी द्वारा इस ट्वीट में शेयर किए गए ग्राफ में दिखाय़ा गया है कि, कैसे 7 जून के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि जारी है।

    Rahul Gandhi taks dig at Modi govt over rising number of coronavirus cases and petrol prices

    वहीं दूसरी ओर 1 जून से देश में कोरोना के प्रतिदिन मिलने वाले नए मामलों की संख्या भी पढ़ती जा रही है। ग्राफ में 25 मई से लेकर 24 जून के बीच का एक महीने का डाटा प्रदान किया गया है। राहुल गांधी ने इससे पहले मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के रुख को स्वीकार करके हमारी सेना के साथ विश्वासघात किया। वहीं राहुल ने 21 जून को एक ट्वीट में पीएम मोदी 'सरेंडर मोदी' करार दिया था। इसपर बीजेपी नेताओं की ओर से काफी तीखी प्रतिक्रियाएं आई थीं।

    बता दें कि देश में लगातार 18 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी है। सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमते बढ़ाईं तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत तो मंगलवार के बराबर यानी 79.76 रुपये पर टिकी रही, लेकिन डीजल की कीमत 79 रुपये 40 पैसे से बढ़कर 79 रुपये 88 पैसे प्रति लीटर हो गई जो कल के मुकाबले 48 पैसे महंगा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+