पीएम नरेंद्र मोदी खुद को देश का भगवान समझते हैं- राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। जिस तरह से नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को 6000 रुपए वार्षिक देने का ऐलान किया है उसपर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हर रोज किसानो को सिर्फ 17 रुपए मिलेंगे, यह किसानों का अपमान है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों का कर्ज माफ किया गया है, ऐसे में किसानों के लिए अंतरिम बजट से कहीं बड़ी राहत है ये। चुनाव से पहले पीएम के इस चुनावी जुमले को लोग खारिज कर देंगे

सरकार की कोई रणनीति है

सरकार की कोई रणनीति है

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास किसानों की समस्या को लेकर कोई रणनीति नहीं है। पांच साल तक यह सरकार सोती रही, जब हमने किसानों की समस्या को सामने रखना शुरू किया तो सरकार हरकत में आई। किसानों की समस्या को मोदी सरकार ने और बढ़ाया है, मोदी सरकार को लगा है कि किसान हमपर बोझ हैं, जबकि मैं इससे उलट सोचता हूं, मैं किसानों को ताकत के रूप में देखता हूं। हमे लगता है कि किसान हमारी आर्थिक ताकत हैं।

किसानों को क्यों कहा जाता है डिफॉल्टर

किसानों को क्यों कहा जाता है डिफॉल्टर

जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या किसानों का कर्ज माफ किए जाने की वजह से बैंकों का एनपीए बढ़ा है, इसपर राहुल ने कहा कि अगर आपने लोन लिया है और इसे वापस नहीं करते हैं तो इसे एनपीए कहते हैं। आप इसे किसानों का एनपीए क्यों नहीं कहते। आप यही शब्द किसानों के लिए क्यों नहीं इस्तेमाल करते। तमाम उद्योगपति लोन नहीं लौटाते हैं तो उनके लोन को एनपीए कहते हैं लेकिन जब किसान नहीं लौटाता तो उसे डिफॉल्टर कहते हैं, लेकिन उद्योगपतियों को डिफॉल्टर नहीं कहते हैं।

मोदी जी को लगता है वह देश के भगवान हैं

मोदी जी को लगता है वह देश के भगवान हैं

विपक्ष की एकता पर राहुल ने कहा कि मैंने पिछले 15 साल में विपक्ष को इतना एकजुट नहीं देखा। चंद्रबाबू नायडू ने हमारे खिलाफ पूरी ताकत से चुनाव लड़ा था लेकिन अब हव हमारे साथ हैं। जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं के इस्तेमाल को लेकर मोदी सरकार निशाने पर है, उसपर राहुल ने कहा कि मोदीजी को लगता है कि वह भारत के भगवान हैं, जैसा कि ब्रिटिश काल में होता था। लेकिन हम ऐसे काम नहीं करते हैं, हम सरकार में थे और अब विपक्ष में हैं, हमे लगता है कि संस्थाओं के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए, हमने कभी भी इनमे हस्तक्षेप नहीं किया और ना ही संघीय ढांचे के साथ कोई छेड़छाड़ की।

मायावती-अखिलेश का सम्मान

मायावती-अखिलेश का सम्मान

सपा-बसपा के साथ गठबंधन नहीं कर पाने पर राहुल ने कहा कि मैं मायावती और अखिलेश का सम्मान करता हूं, मैं उन्हें पसंद करता हूं, इन लोगों ने अपने तरीके से देश की बहुत सेवा की है, खासकर की मायावती जी ने। इन लोगों को अधिकार है कि वह एक साथ होकर चुनाव लड़ें। हमे भी अपनी विचारधारा के साथ चुनाव लड़ने का अधिकार है। हम सपा और बसपा के साथ मिलकर काम करेंगे क्योंकि हमारी और उनकी विचारधारा में काफी समानता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने की कोशिश को हम नहीं छोड़ेंगे।

प्रियंका की भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर

प्रियंका की भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर

प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर राहुल ने कहा कि बतौर महासचिव उनकी भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर है। बतौतर कांग्रेस अध्यक्ष मैं पार्टी को यूपी, बिहार, बंगाल, तमिलनाडु में खड़ा करना चाहता हूं। यह काफी बड़ा काम है, यह छोटा काम नहीं है। मैं पार्टी को सफलता की ओर ले जाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं लोगों को काम देता हूं, और उस काम की सफलता के आधार पर और काम देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+