राहुल गांधी ने घायल पत्रकार को कार में बैठाया, रूमाल से खुद पोंछा माथा, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके बराबर में एक शख्स घायल हालत में बैठा हुआ है और वो रूमाल से उसके माथे से खून और पसीना पोंछ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बुधवार को दिल्ली के हुमायूं रोड पर राजेंद्र व्यास नाम के पत्रकार दुर्घटना में घायल हो गए थे कि तभी वहां से राहुल का काफिला गुजरा तो उन्होंने काफिला रुकवाया और व्यास को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। जिसके बाद उन्हें एम्स पहुंचाया।

Rahul gandhi takes injured journalist to hospital video viral

गाड़ी में जब राहुल के साथ व्यास बैठे हुए हैं तभी का ये वीडियो है जो राहुल के स्टाफ में शामिल किसी सदस्य ने बनाया है। राहुल ने व्यास को परेशान देख रूमाल से उनका माथा पोंछा। इस पर व्यास ने एक बार और उनसे ऐसा करने के लिए कहा तो उन्होंने फिर से उनका पूरा चेहरा पोंछा।

बताया गया है कि पत्रकार राजेन्द्र व्यास हुमायूं रोड पर अपनी स्कूटी से जा रहे थे, तभी एक पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी और वो घायल हो गए। व्यास को गिरा देख राहुल मदद के लिए रुक गए।राहुल गांधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+