भागवत के चीन वाले बयान पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले-RSS प्रमुख भी सच जानते हैं लेकिन...

नई दिल्ली। रविवार को दशहरे के पावन पर्व पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने चीन को लेकर बयान दिया है, अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि चीन ने सीमा पर हमारी जमीन पर कब्जा किया है और अब भी लगातार कर रहा है, हर कोई चीन की विस्तारवादी नीतियों को जानता है, उसने भारत के साथ ही ताइवान, वियतनाम, अमेरिका और जापान से भी टकराव मोल लिया है।

Recommended Video

    Mohan Bhagwat के China पर दिए बयान पर Rahul Gandhi ने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
     भागवत के चीन वाले बयान पर बोले राहुल-वो सच जानते हैं...

    जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस और मोदी सरकार पर तंज कसा है, उन्होंने संघ प्रमुख के बयान को रीट्वीट करते हुए कहा कि भागवत जी अंदर ही अंदर सच से वाकिफ हैं, बस वह इसका सामना करने से डरते हैं, सच यह है कि चीन ने हमारी जमीन ले ली है और भारत सरकार और RSS ने उसे इसकी अनुमति दी है।

    'चीन को पहली बार हमारी अलग ताकत का अहसास हुआ'

    मालूम हो कि चीन पर मोहन भागवत ने कहा है कि भारत के लोगों का एकजुट होने से चीन को पहली बार हमारी अलग ताकत का अहसास हुआ होगा, चीन को समझ जाना चाहिए कि हम इतने कच्चे नहीं हैं। ऐसी स्थिति कभी भी आएगी तो हमारी तैयारी, दृढ़ता और सजगता कम नहीं है। भारत का शासन, प्रशासन, सेना और जनता सभी ने इस आक्रमण के सामने अड़ कर खड़े होकर अपने स्वाभिमान, दृढ़ निश्चय और वीरता का उज्ज्वल परिचय दिया है, इससे चीन को अनपेक्षित धक्का मिला लगता है, इस परिस्थिति में हमें सजग होकर दृढ़ रहना पड़ेगा।

     भागवत के चीन वाले बयान पर बोले राहुल-वो सच जानते हैं...

    गौरतलब है कि राहुल गांधी लगातार चीन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते आ रहे हैं, वो लगातार कह रहे हैं कि चीन ने हमारी 1200 स्क्वायर किलोमीटर पर कब्जा कर लिया है, राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन का नाम ​नहीं ले रहे हैं क्योंकि वो नहीं चाहते कि देश के लोगों का ध्यान इस पर जाए कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है, PM के पास भारत माता की जमीन पर कहने के लिए एक भी शब्द क्यों नहीं है। मालूम हो कि शुक्रवार को अपने बिहार की नवादा चुनाव रैली में भी राहुल गांधी ने चीन के मसले पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्होंने देश की सेना का अपमान किया है, वो इस बारे में कभी कुछ नहीं बोलेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+