Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rahul Gandhi Speech: हंगामे के बाद लोकसभा में बोले राहुल गांधी,'सरकार ने देश को बेच दिया'

Rahul Gandhi Speech: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया। राहुल ने मार्शल आर्ट में ग्रिप के महत्व की चर्चा से अपना भाषण शुरू करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बजट में दूरदृष्टि का अभाव है। आज दुनिया एआई के दौर में प्रवेश कर चुकी है और नौकरियों पर भारी संकट है। इस बजट में उस पहलू पर ध्यान ही नहीं दिया गया।

बजट सत्र में नेता विपक्ष के भाषण को लेकर अब तक काफी हंगामा हुआ है। राहुल के भाषण के दौरान आसन पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल मौजूद रहे। राहुल गांधी खुद मार्शल आर्ट में ट्रेंड हैं और इस बार अपने भाषण की शुरुआत भी उन्होंने इसी कला का हवाला देते हुए की। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट में ग्रिप और चोक बहुत महत्वपूर्ण होता है। उसी तरह से राजनीति में भी ग्रिप होती है लेकिन वह दिखती नहीं।

Rahul Gandhi Speech

Rahul Gandhi Speech Highlights: बजट को लेकर सरकार पर दागे सवाल

राहुल गांधी ने अपने भाषण में बजट को लेकर सरकार पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा, 'दुनिया आज एआई के दौर में प्रवेश कर चुकी है। हमारे लाखों सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की नौकरी इस वजह से खतरे हैं। एआई के खतरों को देखते हुए भी सरकार ने बजट में कोई प्रावधान नहीं किया है।' उन्होंने एआई के संभावित खतरों का जिक्र करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एक खतरनाक दुनिया दिख रही है। बजट में उसका कहीं जिक्र ही नहीं किया गया है। उन्होंने डेटा की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज भारत के पास डेटा है। अमेरिका को भारत का यही डेटा चाहिए। उसे अपने डॉलर के बचाने के लिए डेटा चाहिए।

Rahul Gandhi Speech: क्रिएटिव फ्रीडम की भी कही बात

राहुल गांधी ने लोकसभा में बोलते हुए कहा कि मुझे क्रिएटिव फ्रीडम मिलनी चाहिए। इससे पहले सदन में पूर्व आर्मी चीफ की किताब का हवाला दिए जाने की वजह से काफी बवाल हुआ था। राहुल गांधी ने अपने भाषण में युद्धों के संकट का जिक्र करते हुए कहा, 'पूरी दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरे को समझ रही है। दुनिया एक नए दौर में प्रवेश कर रही है, जहां हर स्तर पर पुरानी व्यवस्था को चैलेंज किया जा रहा है। इस बजट में उस पहलू की ओर ध्यान ही नहीं दिया गया।'

डेटा सुरक्षा की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अगर आज आपके पास डेटा नहीं है, तो कुछ नहीं है। अमेरिका की नजर भारत के इसी डेटा पर है।

'अमेरिका की शर्तों पर डील करना शर्मनाक'

राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका की शर्तों पर डील करना शर्मनाक है। पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह अमेरिका ने भारत को अपनी शर्तें मानने के लिए मजबूर की हैं। नेता विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'अमेरिका की शर्तों पर डील करना हर भारतीय के लिए शर्मनाक है। देश को सरकार ने बेच दिया।' उनके ऐसा कहने पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने तीखी प्रतिक्रिया भी दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+