पीएम मोदी के 20 लाख करोड़ के पैकेज को राहुल गांधी ने बताया कोरोना जुमला, कही ये बात

पीएम मोदी के 20 लाख करोड़ के पैकेज को राहुल गांधी ने बताया कोरोना जुमला, कही ये बात

नई दिल्ली: Rahul Gandhi Slams Narendra Modi Govt Over Coronavirus: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा नेता राहुल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐलान किए गए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज को कोरोना जुमला बताया है। लॉकडाउन के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया था। जिसको लेकर सोमवार (14 दिसंबर) को राहुल गांधी ने एक न्यूज रिपोर्ट को शेयर करते हुए लिखा है, ''चुनावी जुमला- 15 लाख अकाउंट में,कोरोना जुमला- 20 लाख करोड़ का पैकेज!''

Recommended Video

    Rahul Gandhi का PM Modi पर निशाना,20 लाख करोड़ के पैकेज को बताया कोरोना जुमला | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi

    राहुल गांधी बीजेपी और पीएम मोदी पर लगातार कोरोना वायरस को लेकर की गई तैयारियों पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन पर पीएम नरेंद्र मोदी के रुख पर भी सवाल खड़े किए थे।

    Rahul Gandhi

    राहुल गांधी ने कहा था कि कोरोना वैक्सीन के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुख क्या है? पीएम मोदी को कोरोना वैक्‍सीन को लेकर अपना पक्ष देश वासियों के सामने खुलकर रखना चाहिए।

    देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज 'आत्मनिर्भर भारत' की घोषणा की थी। जिसके कुछ दिनों बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस विभाग में कितने का पैकेज दिया गया, इसकी घोषणा की थी। 20 लाख करोड़ में से वित्त मंत्री सीतारमण ने पीएम मोदी के ऐलान के कुछ हफ्तों के भीतर ही 18.66 लाख करोड़ रुपये का ऐलान कर चुकी थीं। हालांकि कांग्रेस के कई नेताओं ने उसे उस वक्त भी पीएम मोदी का जुमला कहा था। कई नेताओं ने इसकी आलोचना भी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+