तेल की कीमतों को लेकर राहुल ने पीएम मोदी पर शायराना अंदाज में कसा तंज

नई दिल्ली। तेल की लगातार बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार शायराना अंदाज में हमला बोला है। राहुल ने एक ट्वीट में राफेल, भारतीय रुपये की गिरती और तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने राफेल डील, लुढ़कते रुपए और तेल की कीमतों को लेकर आज ट्वीट किया है। राहुल की कविता मध्य प्रदेश टूरिज्म के थीम सॉन्ग से काफी मेल खाती है।

Rahul Gandhi Turns Poet to Attack PM Modi Over Rafale, Rising Fuel Prices
राहुल गांधी ने आज से तेल की कीमतों को शेयर करते हुए लिखा कि, साहेब का कमाल देखो, राफेल का घोटाल देखो, रुपए की टेढ़ी चाल देखो, तेल में उछाल देखो। मुंबई में- पेट्रोल-₹90.75, डीजल-₹79.23। दिल्ली में- पेट्रोल-₹83.4, डीजल-₹74.63। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने एक कविता लिखकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था।

शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 83.40 रु. तक पहुंच गया है, जबकि डीजल 74.63 रु. पहुंच गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90.75 रु प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि डीजल 79.23 रु प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार निशाने पर है। विपक्षी दल पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने और टैक्स में कटौती की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+