राहुल गांधी: गांधी-नेहरू परिवार के छठे कांग्रेस अध्यक्ष, अनदेखी फोटो

नई दिल्ली। राहुल गांधी कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए हैं, उन्होंने अपनी मां सोनियां गांधी की जगह ली है। कांग्रेस प्रेसिडेंट इलेक्शन के रिटर्निंग अफसर मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने सोमवार को राहुल गांधी के प्रेसिडेंट बनने का एलान किया। गांधी-नेहरू परिवार से राहुल गांधी छठे कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं। अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की सबसे बड़ी चुनौती सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी से सामना कर अपनी पार्टी को खड़ी करना है। हम आपको दिखाते है राहुल गांधी की कुछ अनदेखी और रोचक तस्वीरें...

दिल्ली से हार्वर्ड तक पढ़ाई का सफर

दिल्ली से हार्वर्ड तक पढ़ाई का सफर

राहुल गांधी ने 1989 में दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन किया है। उसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए हार्वर्ड चले गए थे, लेकिन अपने पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्हें भारत लौटना पड़। 1995 में उन्होंने कैंब्रीज कॉलेज से डेवलपमेंट स्टडीज में एम फील किया है। वहीं, राहुल गांधी ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली और देहरादून से की हैं।

कई जिम्मेदारी संभाल चुके हैं

कई जिम्मेदारी संभाल चुके हैं

राहुल गांधी अपने पिता के संसदीय क्षेत्र अमेठी से चुनाव जीतकर आते हैं। इसके अलावा राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी, नेशनल यूथ कांग्रेस और नेशनल स्टूडेंट्स ऑफ इंडिया की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

गिरफ्तारी भी हो चुकी है

गिरफ्तारी भी हो चुकी है

11 मई 2011 को, यूपी पुलिस ने भट्टा पारसौल गांव में उत्तेजित किसानों से मुलाकात के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन 3 घंटे के बाद रिहा कर उन्हें दिल्ली जाने के लिए कहा गया।

सीक्रेट है प्राइवेट लाइफ

सीक्रेट है प्राइवेट लाइफ

राहुल गांधी की निजी जिंदगी बहुत ही सीक्रेट है और वे कभी इसके बारे में पब्लिक या मीडिया में खुलासा नहीं करते हैं। हालांकि, एक प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने अपनी दोस्त वेरोनिका कार्टेली के बारे में जरूर स्वीकार किया है, जो वेनेजुएला में रहती है।

राजनीति से पहले आउट सॉर्सिंग फर्म की शुरूआत की

राजनीति से पहले आउट सॉर्सिंग फर्म की शुरूआत की

राहुल गांधी अपने नए-नए आइडिया और युवाओं से ज्यादा आकर्षित होते हैं। उनकी टीम में ज्यादातर युवा ही है। राजनीति में आने से पहले राहुल गांधी ने मुंबई में अपनी आउट सॉर्सिंग फर्म की शुरूआत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+