राहुल गांधी को छोड़ देना चाहिए गुजरात चुनाव जीतने का सपना: स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को राहुल गांधी पर नए सिरे से हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात चुनाव जीतने का सपना देखना अब छोड़ देना चाहिए। स्मृति ईरानी ने कहा कि जो राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी की पांचों विधानसभा में पार्टी में जीत नहीं वो गुजरात में कांग्रेस को क्या जीत दिलाएंगे। उन्हें गुजरात जीतने का सपना नहीं देखना चाहिए।

राहुल गांधी को छोड़ देना चाहिए गुजरात चुनाव जीतने का सपना: स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा, राहुल गांधी बीते 13 सालों से अमेठी से सांसद हैं और अगर गांधी-नेहरु परिवार की बात की जाए तो 50 सालों से अमेठी से यही परिवार जीतता आया है। इसके बावजूद कांग्रेस बीते यूपी चुनाव में वहां की पांच विधानसभा सीट में से एक पर भी जीत नहीं दर्ज कर पाई। उन्हें इसकी चिंता करनी चाहिए।' स्मृति ईरानी ने आगे कहा, 'जो शख्स अपने संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा में जीत नहीं दिला पाया उसे गुजरात चुनावों में जीत का सपना देखना छोड़ देना चाहिए।'

गुजरात के विकास मॉडल पर राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवाल पर स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी जब गुजरात के विकास पर सवाल उठाते हैं तो उन्हें यह याद रखना चाहिए कि उनके संसदीय क्षेत्र में कलेक्टर ऑफिस का शिलान्यस करने हम गए थे। अमेठी में राहुल गांधी आज तक ना ही सड़कें बनवा पाए न अस्पताल। पता नहीं वो किस विकास मॉडल की बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+