भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का साधन हैं पीएम मोदी: राहुल गांधी

नई दिल्ली। मेघालय में जारी चुनावी घमासान के बीच बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिलांग में रोड शो किया। इस दौरान राहुल ने पीएनबी घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। रोड शो के बाद आयोजित सभा में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि वह खुद भ्रष्टाचार का एक साधन हैं। आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11500 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार लगातार कांग्रेस के निशाने पर है।

Rahul Gandhi in Shillong says Narendra Modi is not against corruption he is instrument of corruption

भाजपा पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'भाजपा यहां आती है और मेघालय के चर्चों को करोड़ों रुपए का दान देती है। जिस तरह उन्हें लगता है कि वो कुछ कांग्रेस विधायकों को खरीदकर यहां सरकार बना सकते हैं, उसी तरह वो सोचते हैं कि वो यहां आकर चर्च, धर्म और भगवान को भी खरीद सकते हैं। यह बेहद घटिया है।' अपने भाषण में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। गौरतलब है कि राहुल गांधी मेघालय में चुनाव प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को मेघालय में ही आयोजित एक चुनावी रैली में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार वह जब भी विदेश दौरे पर जाएं, जैसा कि वह अक्सर जाते रहते हैं, स्वदेश लौटते समय भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भी साथ लेते आएं। राहुल गांधी ने कहा कि अपनी मेहनत की कमाई को वापस पाकर एक देश के तौर पर हम बहुत आभारी होंगे। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और नीरव के बीच एक तुलना भी की। उन्होंने कहा, 'नीरव मोदी हीरे बेचते हैं, जिसे वह सपने की वस्तु बताते हैं। वास्तव में, इसे कह सकते हैं कि उसने कई लोगों को सपने बेचे, जिसमें सरकार भी शामिल है, जो तब चैन की नींद ले रही थी, जब नीरव मोदी जनता की मेहनत की कमाई लेकर भाग गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+