हिजाब विवाद पर राहुल गांधी ने शेयर की 'दिल जीतने वाली तस्वीर', लिखा- एकता ही हमारी शक्ति है...

नई दिल्ली, 17 जनवरी। देशभर में चल रहे हिजाब विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने डेक्कन हेराल्ड की एक तस्वीर को शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिा, एकजुट होकर हम खड़े होते हैं, मेरा भारत। राहुल गांधी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमे देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां स्कूल जा रही हैं। जिसमे चार लड़कियां मास्क पहने हैं जबकि एक लड़की हिजाब पहने हुए हैं। हिजाब पहने हुई लड़की चारो लड़कियों के बीच में चल रही है। हिजाब पहने लड़की का हाथ बाकी की लड़कियों ने पकड़ा हुआ है।

Rahul gandhi

बता दें कि कर्नाटक के उडुपी शहर से शुरू हुआ हिजाब विवाद पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले की सुनवाई कर्नाटक हाई कोर्ट में चल रही है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि संविधान ही हमारी भगवत गीता है पिछले कई दिनों से इस मामले में सुनवाई चल रही है और दोनों ही पक्ष इस मामले में अपनी दलीलें रख रहे हैं। मुस्लिम छात्राओं के वकील रवि वर्मा की ओर से कहा गया है कि अलग-अलग धर्म से जुड़े लोग क्रॉस, लॉकेट, चूड़ी-बिंदी व पगड़ी पहनते हैं। लेकिन उनको लेकर कोई सवाल खड़ा नहीं होता है। लेकिन सरकार के आदेश में सिर्फ हिजाब पर ही सवाल उठाया गया है। इन लोगों को स्कूल से बाहर नहीं भेजा जाता है। कॉलेज के भीतर कॉलेज विकास समिती का गठन लोकतंत्र की हत्या है।

यही नहीं रवि कुमार ने कहा कि धर्म के आधार पर छात्राओं के साथ भेदभाव हो रहा है। शासन की ओर से जो आदेश दिया गया है उसमे धार्मिक चिन्हों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। सिर्फ हिजाब को लेकर ही सवाल खड़ा किया गया है। ऐसा क्या सिर्फ उनके धर्म की वजह से किया गया है। यह संविधान के अनुच्छेद 15 का मुल रूप से उल्लंघन है। हमारी कोई सुनवाई नहीं होती है, आखिर क्यों हमे सीधे सजा दी जाती है।

Recommended Video

    Karnataka Hijab Controversy: Rahul Gandhi ने शेयर की तस्वीर, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+