'चीन ने जमीन छीन ली है, चीनी सेना यहां घुसी है, लेकिन PM मोदी ने...', लद्दाख पहुंचे राहुल गांधी ने किया दावा
Rahul Gandhi Ladakh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लेह-लद्दाख के दौरे पर हैं। रविवार (20 अगस्त) की सुबह उन्होंने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि चीन ने यहां जमीन छीन ली है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि एक इंच भी जमीन नहीं छीनी गई, लेकिन ये सच नहीं है। लद्दाख में यहां आप किसी से भी पूछेंगे तो वो आपको सच बता देंगे।

राहुल गांधी ने कहा- ये चिंता की बात है कि...
राहुल गांधी ने कहा, ''यहां चिंता की बात यह है कि चीन ने जमीन छीन ली है। लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह जमीन छीन ली गई है, लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि एक इंच भी जमीन नहीं छीनी गई, लेकिन ये सच नहीं है, आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं।''
राहुल गांधी ने कहा,'' यहां लोग बता रहे हैं कि चीन की सेना हमारी जमीन पर घुसी है। लोगों ने बताया कि पहले जो जमीन चारागाह के लिए इस्तेमाल होती थी, अब वहां जा नहीं सकते हैं। लद्दाख में आप किसी से पूछ लीजिए, वो ये बात बता देंगे।''
राहुल गांधी बोले- लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें
राहुल गांधी ने कहा, ''लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें हैं, वे उस दर्जे से खुश नहीं हैं जो उन्हें दिया गया है। लोग कह रहे हैं कि स्टेट को ब्यूरोक्रेसी के माध्यम से नहीं चलाना चाहिए। जनता प्रतिनिधित्व चाहती है, और बेरोजगारी की समस्या है...। लोग कह रहे हैं कि राज्य को ब्यूरोक्रेसी से नहीं बल्कि जनता की आवाज से चलना चाहिए।''












Click it and Unblock the Notifications